फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three days in entrance process, no information of seats

लविवि : तीन दिन बाद शुरू होनी प्रवेश प्रक्रिया, सीटों का पता नहीं

Sat, 06 Mar 2021 01:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Three days in entrance process, no information of seats
प्रतीकात्मक फोटो।
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय और सहयुक्त महाविद्यालयों में स्नातक और पीएचडी प्रवेश की प्रक्रिया 9 मार्च से शुरू होने जा रही है। विश्वविद्यालय की ओर से इसके लिए अपने विभागों व कॉलेजों से कई बार सीटों की जानकारी मांगी गई है, लेकिन अभी तक इस पर कई जगह से सूचना नहीं आई है। इसकी वजह से इसे लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है कि कितनी सीटों पर प्रवेश होगा?
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश हमेशा चर्चा में रहा है। कभी आरक्षण को लेकर तो कभी सीटों की गणना को लेकर। पीएचडी के नए ऑर्डिनेंस निर्माण और एप्रूवल के कारण वर्तमान सत्र में अभी तक इसके प्रवेश नहीं हुए हैं। अब जब नए सत्र की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो रही है तो प्राथमिकता के आधार पर पीएचडी प्रवेश कराने की बात विश्वविद्यालय प्रशासन ने कही थी, किंतु हालत ये है कि तीन दिन बाद प्रवेश प्रक्रिया शुरू होनी है और इसकी सीटों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय के ही अपने कई विभागों ने अभी तक सीटों की जानकारी नहीं भेजी है। कुछ सहयुक्त महाविद्यालयों ने भी इसकी जानकारी नहीं दी। इसके लिए रिमाइंडर भेजा गया है। जब सीटें आ जाएंगी, उसके बाद विभागवार यह तय किया जाएगा कि कितनी सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इतना ही नहीं अभी कॉलेजों की स्नातक सीटों को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। इस संबंध में लविवि प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने कहा कि पीएचडी समेत स्नातक प्रवेश प्रक्रिया 9 मार्च से शुरू करने की तैयारी है। पीएचडी प्रवेश नए अध्यादेश के आधार पर होगा। रेगुलर के साथ ही पार्ट टाइम पीएचडी में भी प्रवेश होंगे। सीटों का ब्योरा विभागों से लिया जा रहा है। अभी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। प्रवेश फार्म के साथ सीटों का विभागवार ब्योरा जारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed