{"_id":"6a21ad73f536e0b0cf0ecca6","slug":"three-day-womens-kabaddi-training-camp-concludes-players-honored-lucknow-news-c-97-1-slko1023-151050-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: तीन दिवसीय महिला कबड्डी प्रशिक्षण शिविर का समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: तीन दिवसीय महिला कबड्डी प्रशिक्षण शिविर का समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
Thu, 04 Jun 2026 10:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 04 Jun 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
प्रशिक्षण के दौरान बृहस्पतिवार को अंक लेने के बाद अपने पाले की ओर जाती खिलाड़ी व उन्हे रोकने
अयोध्या। तारुन क्षेत्र के सिरसा गांव में आयोजित तीन दिवसीय महिला कबड्डी प्रशिक्षण शिविर का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। समापन अवसर पर खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का उत्साह बढ़ाया। शिविर में ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं और युवतियों को कबड्डी खेल की तकनीकी बारीकियों का प्रशिक्षण दिया गया। अंतिम दिन खिलाड़ियों की प्रतिभा का मूल्यांकन भी किया गया।
प्रशिक्षण शिविर के दौरान खिलाड़ियों को फिटनेस, रेड, डिफेंस, टीम समन्वय और खेल अनुशासन की जानकारी दी गई। समापन अवसर पर चार टीमों की तीन-तीन खिलाड़ियों को उनके बेहतर प्रदर्शन के आधार पर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली खिलाड़ियों में साक्षी, नेहा, काजल, शिवानी, आरती, पायल, रिद्धिमा, खुशी, सोनम, ज्योति, नंदिनी और पूजा शामिल रहीं। खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र और स्मृति चिन्ह देकर उत्साहवर्धन किया गया।
कोच लाल शुक्ला ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत केवल सही प्रशिक्षण और अवसर देने की है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास और अनुशासन बनाए रखने की सलाह दी।(संवाद)