फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three cheated in the name of job in Malaysia

Lucknow News: मलयेशिया में नौकरी के नाम पर तीन को ठगा

Thu, 21 Mar 2024 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 21 Mar 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Three cheated in the name of job in Malaysia
नसीराबाद (रायबरेली)। अमेठी जनपद के फुरसतगंज थाना क्षेत्र के पैठाना निवासी कृष्ण कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि दस माह पहले नसीराबाद थाना क्षेत्र के थौरी गांव निवासी अभिषेक ने मलयेशिया में एक चॉकलेट कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख 20 हजार रुपये लिए थे।
विज्ञापन

परशदेपुर निवासी रोहित से एक लाख 20 हजार व थौरी निवासी अखिलेश कुमार से एक लाख 50 हजार रुपये लिए थे। तीनों जब मलयेशिया पहुंचे तो वहां उनका ईंट की ढुलाई के काम में लगा दिया गया। तीनों घर से पैसे मंगा कर वापस लौटे। इस बाबत थानाध्यक्ष राजेश कुमार मौर्य को फोन किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन



खाते से उड़ाए एक लाख 60 हजार रुपये
हलोर (रायबरेली)। महराजगंज क्षेत्र अंतर्गत कमालपुर आवाडीह में खाते से एक लाख 60 हजार रुपये निकाल लिए गए। आरोप है कि गांव निवासी छेद्दू के खाते से गांव के एक व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर एक लाख 60 हजार रुपये निकाल लिए। वहीं पीड़ित को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की तो मामला हलोर पुलिस सहायता केंद्र पहुंच गया। हालांकि अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed