फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three bullets were fired at the youth, one hit him

Lucknow News: युवक पर चलाई गई थीं तीन गोलियां, एक लगी

Mon, 15 Sep 2025 02:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 15 Sep 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Three bullets were fired at the youth, one hit him
लखनऊ। चिनहट के मटियारी इलाके में रहने वाले पुनीत यादव पर शनिवार रात तीन गोलियां चलाई गई थीं। एक गोली उनकी दाहिनी जांघ पर लगी थी। इस मामले में पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि घायल पुनीत की हालत अब खतरे से बाहर है। जांच में पता चला है कि घटना के वक्त पुनीत अपने दो साथियों मनोज यादव और विपिन के साथ घर के पास स्थित राधाकृष्ण प्रणामी मंदिर के पास बैठे थे। इस बीच दो बाइक सवार विनय यादव व उसके तीन साथी वहां पहुंचे।
विज्ञापन

दिसंबर में हुए झगड़े को लेकर वे लोग पुनीत से गाली-गलौज करने लगे। पुनीत ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक गोली उनके दाहिनी जांघ पर लगी थी। दो गोलियां उसके पास से निकल गई थीं। घायल पुनीत को घरवालों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। पुनीत की तहरीर पर विनय यादव व उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ चिनहट थाने में हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व सर्विलांस की मदद से पुलिस ने तीन संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मुख्य आरोपी विनय के पकड़े जाने पर हमले की सही वजह पता चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed