फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three Bsp candidates are richer than other party candidates

गजब! माया के उम्मीदवार सबसे मालदार

Mon, 07 Apr 2014 11:02 AM IST
अजीत बिसारिया/अमर उजाला, लखनऊ
अजीत बिसारिया/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 07 Apr 2014 11:02 AM IST
विज्ञापन
Three Bsp candidates are richer than other party candidates

कौन कहता है बहुजन समाज पार्टी गरीबों की है। कम से कम इस लिस्ट को देखकर तो यह कहना बेमानी लगता है।

विज्ञापन


पहले चरण के चुनाव में संपत्ति के लिहाज से तैयार की गई टॉप थ्री लिस्ट में तीनों ही कैंडिडेट इसी पार्टी से हैं।

इतना ही नहीं, संपत्ति की औसत कीमत में भी बसपा के प्रत्याशी बाकी पार्टियों के प्रत्याशियों से कहीं आगे हैं। यूपी में पहले चरण की दस संसदीय सीटों के लिए मतदान 10 अप्रैल को होंगे।

पश्चिमी यूपी से हैं ये तीनों प्रत्याशी

Three Bsp candidates are richer than other party candidates

शपथपत्रों के आधार पर प्रत्याशियों की संपत्ति का ब्यौरा तैयार किया है। इसके अनुसार, सबसे ज्यादा संपत्ति बिजनौर से बसपा प्रत्याशी मलूक नागर के पास है।

उनकी संपत्ति 289.62 करोड़ रुपये है। 198 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ इसी पार्टी के मेरठ से प्रत्याशी मो. शाहिद दूसरे नंबर पर हैं।

जबकि गौतमबुद्ध नगर से बसपा के ही प्रत्याशी सतीश कुमार 60 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

चौथे और पांचवें नंबर पर गौतमबुद्धनगर से भाजपा के प्रत्याशी महेश शर्मा और कैराना से राष्ट्रीय लोकदल प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना हैं।

इनके पास क्रमश: 47.37 और 33.40 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति है। पहले चरण में कुल 11 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनके पास 20 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा और कांग्रेस के सभी प्रत्याशी करोड़पति

Three Bsp candidates are richer than other party candidates

प्रथम चरण के चुनाव में बसपा के सभी दस प्रत्याशी, कांग्रेस के सभी छह, राष्ट्रीय लोकदल के चार में तीन, भाजपा व सपा के नौ-नौ और आप के आठ प्रत्याशी करोड़पति हैं।

प्रथम चरण के चुनाव में बसपा प्रत्याशियों की संपत्ति 62.23 करोड़ रुपये, सपा का 11.11 करोड़, भाजपा का 7.56 करोड़ और आप के प्रत्याशियों की संपत्ति का औसत मूल्य 5.41 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन

सबसे गरीब हैं ये तीन

Three Bsp candidates are richer than other party candidates

गाजियाबाद से चुनाव लड़ रहे नितिन व केशव चौधरी और अलीगढ़ से प्रत्याशी संजय कुमार सबसे कम संपत्ति वाले तीन प्रत्याशी हैं। ये तीनों बतौर निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में हैं।

वर्ष 2012-13 के इनकम टैक्स रिटर्न के अनुसार, बिजनौर से बसपा प्रत्याशी मलूक नागर को 11.27 करोड़ रुपये, अलीगढ़ सेसपा प्रत्याशी जफर आलम को 1.99 करोड़, गौतमबुद्ध नगर से भाजपा प्रत्याशी महेश शर्मा को 1.24 करोड़, गाजियाबाद से सपा प्रत्याशी सुधन कुमार को 1.16 करोड़ रुपये और मुजफ्फरनगर से कांग्रेस प्रत्याशी पंकज अग्रवाल को 88 लाख रुपये की आमदनी हुई।

इस आमदनी में पत्नी और बच्चों की इनकम शामिल नहीं है। चुनाव लड़ रहे सभी 146 प्रत्याशियों की संपत्ति का औसत मूल्य 7.42 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed