फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   three boys absconded from quarantine center in Lucknow, but send again center

क्वारंटीन सेंटर से तीन किशोर भागे, 17 घंटे के बाद पकड़े गए

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 01:28 AM IST
विज्ञापन
three boys absconded from quarantine center in Lucknow, but send again center
लखनऊ। क्वारंटीन सेंटर बनाए गए चिनहट के बीबीडी कॉलेज से बृहस्पतिवार रात तीन किशोर भाग निकले। करीब 17 घंटे बाद शुक्रवार दोपहर इन्हें ठाकुरगंज इलाके में गोमती किनारे से पकड़कर फिर क्वारंटीन सेंटर भेजा गया। डीसीपी पश्चिम सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के मुताबिक ठाकुरगंज पुलिस को बृहस्पतिवार दोपहर कुछ समाजसेवियों ने क्षेत्र में घूमते तीन किशोरों को पकड़कर सौंपा था। पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों को चाइल्ड लाइन के माध्यम से क्वारंटीन सेंटर बीबीडी कॉलेज भेजा। देर रात तीनों यहां से भाग निकले। क्वारंटीन सेंटर के प्रभारी की सूचना पर पुलिस टीम सक्रिय हो गई। करीब 17 घंटे बाद शुक्रवार दोपहर दो बजे इन्हें ठाकुरगंज में कुड़ियाघाट के पास से पकड़ लिया गया। तीनों गोमती के किनारे टहलते हुए मिले। इसके बाद इन्हें चाइल्ड लाइन को सुपुर्द कर दिया, जहां से तीनों को फिर क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया। एडीएम टीजी करेंगे जांच लखनऊ। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए डीएम अभिषेक प्रकाश ने एडीएम ट्रांसगोमती वीबी मिश्रा को जांच सौंपी है। वह निगरानी में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की संस्तुति के साथ डीएम को रिपोर्ट सौंपेंगे। प्रभारी व एडीएम प्रशासन एपी सिंह ने बताया कि तीनों को बीबीडी के एम ब्लॉक की तीसरी मंजिल पर क्वारंटीन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed