{"_id":"6a0a2a39ad3877fdb00d8747","slug":"three-bookies-taking-bets-on-ipl-arrested-lucknow-news-c-13-lko1070-1740974-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आईपीएल पर सट्टा लगवा रहे तीन सटोरी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आईपीएल पर सट्टा लगवा रहे तीन सटोरी गिरफ्तार
Mon, 18 May 2026 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 18 May 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
लखनऊ। आईपीएल मैच पर सट्टा खिलवाने वाले तीन सटोरियों को शनिवार रात नाका पुलिस ने बिरहाना पार्क के पास से गिरफ्तार किया।
डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित ने बताया कि मुखबिर व सर्विलांस की मदद से पुलिस को सूचना मिली थी कि बिरहाना पार्क के पास कुछ लोग आईपीएल मैच पर सट्टा खेलने और लगवाने का काम कर रहे हैं। इस पर पुलिस ने दबिश देकर वहां से तीन सट्टेबाजों हुसैनगंज निवासी सौरभ कुमार, प्रेमशंकर और नाका निवासी रिशु सोनकर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से 1,28,700 रुपये, लैपटॉप, आठ मोबाइल फोन व डायरी बरामद की है। आरोपियों के पास से मिले मोबाइल फोन से पुलिस सट्टे के धंधे से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पता लगा रही है। इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ नाका थाने में जुआ अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।