फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three booked for running illegal bus depot

फर्जी डिपो बनाकर दौड़ा रहे थे बसें, तीन गिरफ्तार

Thu, 18 Feb 2021 01:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Three booked for running illegal bus depot
रोडवेज बसों की तरह रंग-रोगन कर चलाई जा रही थीं बसें।
लखनऊ। रोडवेज बसों की तरह रंग रोगन कर व फर्जी डिपो बनाकर बसें दौड़ा रहे तीन जालसाजों को बुधवार को राजधानी में दबोच लिया गया। ये दोपहर कैसरबाग स्थित अड्डे पर सवारी भरने पहुंचे थे। रोडवेज कर्मियों की सूचना पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (प्रबंधन) मौके पर पहुंचे तो देखा कि बस (यूपी 32 ईएन 8616) में हरदोई जाने वाली सात सवारियां बैठी हैं। इसी के पास इनोवा कार में बैठे एक युवक के इशारे पर चालक व परिचालक सवारियों को बस में ले जा रहे थे। युवक समेत तीन लोगों को स्थानीय पुलिस चौकी ले जाया गया। वहां पूछताछ में इन्होंने खुद को ठिंगरी भारत सड़क परिवहन का अपर प्रबंध निदेशक व अन्य पदाधिकारी बताया। परिवहन निगम के उच्च अफसरों ने इनके खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (प्रबंधन) रमेश सिंह विष्ट ने बताया कि पुलिस जिन तीन लोगों को हिरासत लिया है उनमें तौकीर शेख व सादिक निवासी आजमगढ़ और अनिल कुमार सिंह निवासी माल रोड हरदोई हैं। इनमें तौकीर शेख ने खुद को ठिंगरी भारत सड़क परिवहन निगम का अपर प्रबंध निदेशक बता रहा था। जबकि अनिल कुमार सिंह चालक एवं सादिक परिचालक था।
विज्ञापन

ऐसे किया फर्जीवाड़ा
वजीरगंज कोतवाल घनश्याम मणि त्रिपाठी ने बताया कि बस का परमिट नहीं था, जिसको सीज कर लिया गया है। उधर, लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके बोस ने बताया कि तौकीर शेख प्राइवेट बस को परिवहन निगम की बसों के रंग में रंग करके अड्डे पर लाया था। तौकीर सवारी ढोने का परमिट केंद्र सरकार के द्वारा दिए जाने का झांसा दिया जा रहा था। जबकि पुलिस की जांच में पकड़ी बस का परमिट न होने पर उसे जब्त किया गया है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर में डिपो
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि तौकीर शेख ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसका शाहजहांपुर में बस डिपो है। इस डिपो में 10 बसें और लखनऊ के हुसैनाबाद में चार बसें खड़ी होने की जानकारी दी। तौकीर ने यह भी जानकारी दी कि उसके पिता की दुबई में बसें चल रही हैं। इन बसों को सवारी ढोने के लिए उनको परमिट दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed