फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three bighas wheat crop burnt due to spark high tension line anger erupted villagers

Lucknow : हाईटेंशन लाइन की चिंगारी बनी तबाही, तीन बीघा गेहूं जलकर राख, नहीं पहुंची दमकल टीम

Tue, 15 Apr 2025 02:46 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 15 Apr 2025 02:46 PM IST
सार

मलिहाबाद में सोमवार दोपहर हाइटेंशन लाइन की चिंगारी से लगी आग में तीन बीघे गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने बाल्टियों व ट्रैक्टर टैंकर से आग बुझाई। जिससे करीब डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान कई बार फोन पर सूचना देने के बाद भी दमकल टीम मौके पर नहीं पहुंची।

विज्ञापन
Three bighas wheat crop burnt due to spark high tension line anger erupted villagers
मलिहाबाद में गेंहू की तीन बीघे फसल में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घटना रहिमाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम ससपन की है। बराही देवी मंदिर के पास से गुजरती हाइटेंशन लाइन से निकली चिंगारी सीधे खेतों में गिरी। जिससे गिरीश सिंह, अशोक सिंह समेत कई किसानों की लगभग तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।

विज्ञापन


घटना के समय खेतों के पास मौजूद ग्रामीण आग की लपटें देख दौड़े, लेकिन तब तक आग खेत में फैल चुकी थी। बाल्टियों और ट्रैक्टर-टैंकर की मदद से ग्रामीणों ने करीब डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़े-  लोकबंधु अस्पताल में आग: 'पापा को बचाओ वो फंस गए हैं...' चीख-पुकार और भगदड़; दहशत के वो चार घंटे, जानें हर अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े-  बहराइच में भीषण हादसा: बस ने ऑटो में मारी टक्कर, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत... आठ की हालत नाजुक

नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

ग्रामीणों के अनुसार लगातार फोन के बाद भी दमकल की गाड़ी नहीं पहुंची। इससे ग्रामीणों में  भारी आक्रोश व्याप्त है। कुछ ग्रामीणों ने कहा कि समय पर आग नहीं बुझती तो पास की 13 बीघा फसल भी चपेट में आ सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed