{"_id":"67fe1e891d590523ed04bb86","slug":"three-bighas-wheat-crop-burnt-due-to-spark-high-tension-line-anger-erupted-villagers-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : हाईटेंशन लाइन की चिंगारी बनी तबाही, तीन बीघा गेहूं जलकर राख, नहीं पहुंची दमकल टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : हाईटेंशन लाइन की चिंगारी बनी तबाही, तीन बीघा गेहूं जलकर राख, नहीं पहुंची दमकल टीम
Tue, 15 Apr 2025 02:46 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 15 Apr 2025 02:46 PM IST
सार
मलिहाबाद में सोमवार दोपहर हाइटेंशन लाइन की चिंगारी से लगी आग में तीन बीघे गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने बाल्टियों व ट्रैक्टर टैंकर से आग बुझाई। जिससे करीब डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान कई बार फोन पर सूचना देने के बाद भी दमकल टीम मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन
मलिहाबाद में गेंहू की तीन बीघे फसल में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घटना रहिमाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम ससपन की है। बराही देवी मंदिर के पास से गुजरती हाइटेंशन लाइन से निकली चिंगारी सीधे खेतों में गिरी। जिससे गिरीश सिंह, अशोक सिंह समेत कई किसानों की लगभग तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
घटना के समय खेतों के पास मौजूद ग्रामीण आग की लपटें देख दौड़े, लेकिन तब तक आग खेत में फैल चुकी थी। बाल्टियों और ट्रैक्टर-टैंकर की मदद से ग्रामीणों ने करीब डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- लोकबंधु अस्पताल में आग: 'पापा को बचाओ वो फंस गए हैं...' चीख-पुकार और भगदड़; दहशत के वो चार घंटे, जानें हर अपडेट
विज्ञापन
ये भी पढ़े- बहराइच में भीषण हादसा: बस ने ऑटो में मारी टक्कर, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत... आठ की हालत नाजुक
नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम
ग्रामीणों के अनुसार लगातार फोन के बाद भी दमकल की गाड़ी नहीं पहुंची। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। कुछ ग्रामीणों ने कहा कि समय पर आग नहीं बुझती तो पास की 13 बीघा फसल भी चपेट में आ सकती थी।