{"_id":"6acbfb57de2280f606055e02","slug":"three-attacked-in-land-dispute-stabbing-and-firing-incident-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1962711-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जमीन के विवाद में तीन पर हमला, चाकूबाजी-फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जमीन के विवाद में तीन पर हमला, चाकूबाजी-फायरिंग
विज्ञापन
जमीन के विवाद में तीन पर हमला, चाकूबाजी-फायरिंग
लखनऊ। बीबीडी इलाके के जगपाल खेड़ा में जमीन के विवाद में रविवार को 50 से 60 लोगों ने तीन लोगों पर हमला बोल दिया। छोटा भरवारा निवासी हरिश्चंद्र यादव का आरोप है कि हमलावरों ने बाउंड्री और गेट तोड़ने का प्रयास किया। विरोध पर लाठी-डंडे और चाकू से वार कर दिया। हमले में शिवम, सतीश यादव और उनके भाई सोनू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।
पीड़ित पक्ष ने आरोपियों पर फायरिंग का भी आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने फायरिंग की घटना से इन्कार किया है। गंभीर रूप से घायल शिवम और सतीश का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सोशल मीडिया पर हमले का वीडियो वायरल है वीडियो में हमलावर पीड़ित पक्ष पर हमला करते नजर आ रहे हैं।
हरिश्चंद्र का आरोप है कि जगपाल खेड़ा स्थित उनकी जमीन पर चारों भाइयों का कब्जा है। जमीन विवाद का मामला न्यायालय में चल रहा है। आरोप है कि रविवार को हरिश्चंद्र के बड़े पिताजी के बेटे विनोद यादव के उकसाने पर बड़ी संख्या में लोग जमीन पर कब्जा करने पहुंच गए और चारदीवारी गिराने लगे। मामले की जानकारी होने पर सतीश सोनू और शिवम मौके पर पहुंचे और विरोध जताया। इस पर आरोपियों ने तीनों पर चाकू से वार कर दिया। इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर चार नामजद और 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज की गई है। फुटेज की मदद से हम लोगों की पहचान की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।