फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   three arrested with oxygen cylinder

कालाबाजारी के लिए ले जाए जा रहे 12 ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ तीन गिरफ्तार

Thu, 29 Apr 2021 01:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
three arrested with oxygen cylinder
लखनऊ। निजी अस्पतालों के फर्जी लेटर पैड व मुहर का इस्तेमाल कर नर्सिंग होम के नाम पर ऑक्सीजन सिलेंडर रिफिल कराकर कालाबाजारी करने वाले तीन युवकों को बुधवार को जानकीपुरम थाने की पुलिस टीम ने भिठौली क्रॉसिंग के पास से दबोच लिया। आरोपियों के पास से 12 ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ ही कई नर्सिंग होम के फर्जी लेटर पैड और मुहर वगैरह बरामद हुए हैं। ये लोग राजधानी के साथ ही सीतापुर व बाराबंकी में 40 से 50 हजार रुपये में ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी कर रहे थे। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह ने बताया कि जानकीपुरम पुलिस ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर भिठौली क्रॉसिंग से एकेटीयू जाने वाली सड़क से तीन युवकों को पिकअप वाहन पर 12 ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर जाते हुए गिरफ्तार किया। पकड़े गए रिंकू सिंह व राहुल गिरी सीतापुर के थाना थानगांव के सुजातपुर के रहने वाले हैं। जबकि सौरभ सिंह अंबेडकरनगर के इब्राहिमपुर के सविकापुर महुवारी गांव का रहने वाला है। आरोपियों के पास से 12 ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ ही सीतापुर के लाइफ लाइन हॉस्पिटल और सन हॉस्पिटल के लेटर पैड, मुहर, तीन मोबाइल, पांच चेक बुक, दो पासबुक, पांच आधार कार्ड व पांच वोटर कार्ड बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह ने बताया कि तीनों आरोपी सीतापुर के लाइफ लाइन हॉस्पिटल के फर्जी लेटर पैड व मुहर का इस्तेमाल करके ऑक्सीजन प्लांट से सिलेंडरों की रिफिलिंग कराते थे। इसके बाद राजधानी के साथ ही बाराबंकी व सीतापुर में जरूरतमंद लोगों को 40 से 50 हजार रुपये तक में ऑक्सीजन सिलेंडर बेचते थे। एसीपी अलीगंज अखिलेश सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 188, 420 आईपीसी, औषधि प्रसाधन सामग्री अधिनियम, आपदा प्रबंधन अधिनियम व महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed