{"_id":"62b2277dbf5f0d16f25b3227","slug":"three-arrested-in-smuggling-of-meat-gw-reporters-news-lko6362390116","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से ले जा रहे दो क्विंटल गोमांस को पकड़ा, तीन गिरफ्तार, छह की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार से ले जा रहे दो क्विंटल गोमांस को पकड़ा, तीन गिरफ्तार, छह की तलाश
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज पुलिस ने रविवार को मांस तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को घैला इलाके से गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के पास से दो क्विंटल प्रतिबंधित मांस बरामद किया गया है। पुलिस ने छह के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है।
प्रभारी निरीक्षक ठाकुरगंज हरिशंकर चंद के मुताबिक, रविवार को सूचना मिली कि घैला इलाके से कार से प्रतिबंधित मांस लेकर कुछ लोग आ रहे हैं। चेकिंग के दौरान चार पहिया वाहन को रोका गया, तो उसमें सवार युवक भागने लगे। उन्हें दौड़ाकर पकड़ा गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों ने अपना नाम मोहम्मद शानू, फुरकान और आरिफ बताया। पुलिस का दावा है कि तीनों ने कुबूल किया कि वे सीतापुर के सिधौली से गोमांस लेकर लखनऊ बेचने के लिए आ रहे थे।
लखनऊ में मांस खरीदारों की तलाश तेज
पूछताछ में तीनों आरोपियों ने नफीस, सरपंच, तौहीद, मुनीश, अबरार और इकरार का नाम लिया है जो लखनऊ में प्रतिबंधित मांस खरीदते हैं। उन्होंने बताया कि इन्हीं लोगोें को प्रतिबंधित मांस की वे सप्लाई करते हैं। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं अन्य छह लोगों के खिलाफ भी नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। उनके खिलाफ जांच की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, प्रतिबंधित मांस सीतापुर से तस्करी कर शहर में लाया जा रहा था। छह अन्य आरोपियों को भी जल्द पकड़ा जाएगा।