फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   three arrested in byke theft

टेस्ट ड्राइव के नाम पर हार्ले डेविडसन हड़पने वाले तीन दबोचे

Thu, 18 Nov 2021 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
three arrested in byke theft
लखनऊ। ओएलएक्स पर बाइक बेचने का विज्ञापन देखकर टेस्ट ड्राइव के नाम पर वाहन लेकर भागने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। गोमतीनगर विस्तार की पुलिस टीम ने इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपियों के पास से पिछले दिनों एक युवक से हार्ले डेविडसन बाइक टेस्ट ड्राइव के नाम पर हड़पी गई थी। उसे बरामद कर लिया है। पुलिस गिरोह के सदस्यों के आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
विज्ञापन

एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव के मुताबिक ओएलएक्स पर वाहनों की बेचने का विज्ञापन देखकर वाहन मालिकों को ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। इस गिरोह में चिनहट सूर्या फेस टू निवासी अनूप गौतम, बसंत कुंज योजना के गजानन दूबे और चिनहट हरदासी खेड़ा के शिवम सिंह शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास एक हार्ले डेविडसन बाइक बरामद की है। जो गोमतीनगर विस्तार थानाक्षेत्र के निवासी ईशांत कुमार से हड़पी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन देखकर फंसाते थे लोगों को
इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार प्रशांत मिश्रा के मुताबिक तीनों आरोपी काफी शातिर है। वह सोशल मीडिया व इंटरनेट पर वाहन बेचने के विज्ञापन देखते है। इसकेबाद वाहन मालिक को टारगेट कर कॉल करते है। उनसे वाहन की टेस्ट ड्राइव लेने की बात कहकर बुलाते थे। इसी तरह कुछ दिन पहले गोमतीनगर विस्तार निवासी ईशांत कुमार ने अपनी हार्ले डेविडसन बाइक बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन अपलोड किया था। विज्ञापन देखकर तीनों ने ईशांत को टेस्ट ड्राइव के लिए संपर्क किया। इसके नाम पर तीनों बाइक लेकर फरार हो गये। ईशांत ने थाने में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक इस गिरोह में शनिवार को बाराबंकी के कुर्सी थानाक्षेत्र में इसी तरह की ठगी की है। तीनों के गिरोह व अन्य वारदातों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed