फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   three and a half lakh teachers of financeless schools will get financial help

राहतः वित्तविहीन स्कूलों के साढ़े 3 लाख शिक्षकों को मिलेगी आर्थिक मदद

Thu, 08 Oct 2020 04:35 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव सचिन मुद्गल/अमर उजाला, लखनऊ
सचिन मुद्गल/अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 08 Oct 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
three and a half lakh teachers of financeless schools will get financial help
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

कोरोना काल में आर्थिक संकट से जूझ रहे वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों को योगी सरकार बड़ी राहत देने जा रही है। सरकार ऐसे करीब साढ़े तीन लाख शिक्षकों को आर्थिक सहायता देने पर मंथन कर चुकी है। इस पर अमल के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारी खर्च का आकलन कर रहे हैं।

विज्ञापन


प्रदेश के 20 हजार 558 वित्तविहीन स्कूलों में साढ़े तीन लाख से अधिक शिक्षक कार्यरत हैं। कोरोना के चलते इन स्कूलों में सत्र 2020-21 का संचालन शुरू नहीं हो पाया है। अभिभावकों को राहत देने के लिए सरकार ने इन विद्यालयों से किसी भी विद्यार्थी को फीस जमा न करने पर निकालने व ऑनलाइन क्लास से वंचित करने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


इस आदेश के बाद 30 से 40% तक अभिभावक नियमित फीस जमा नहीं करा रहे हैं। इसके चलते कई स्थानों पर स्कूल प्रबंधन ने शिक्षकों के वेतन में 50% की कटौती की है। सैकड़ों स्कूलों में वेतन तक नहीं दिए जा रहे हैं। इसे लेकर 2 व 3 अक्तूबर को उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ मंथन किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने बताया कि शिक्ष्ाकों को आर्थिक राहत देने पर विचार किया गया है। उनकी संख्या, आर्थिक सहायता की राशि व सरकार पर बोझ का आकलन शुरू किया गया है। विभाग जल्द अपनी रिपोर्ट सीएम के समक्ष प्रस्तुत करेगा। इसके बाद अंतिम निर्णय होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed