फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three accused is arrested in case of fraud

Lucknow News: जाली दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने वाले तीन गिरफ्तार

Mon, 27 Feb 2023 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 27 Feb 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
Three accused is arrested in case of fraud
सरोजनीनगर। बिजनौर पुलिस ने जाली दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया के मुताबिक, आरोपियों में कटरा निवासी मुन्ना लाल, सुनील व अजय है। आलमनगर के सोनापुरम निवासी 73 साल के छेदीलाल ने केस दर्ज कराया था। मामले में वृद्ध ने अपने बेटे मुन्ना, संजय कुमार, सुनील, सुनी, मोनू, अनिल कुमार और अजय पर आरोप लगाया था। साथ ही तहसीलकर्मी निर्भय विश्वकर्मा, राजस्वकर्मी व अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया था। (संवाद)
विज्ञापन



पैसे व मोबाइल छीनने का केस
लखनऊ। पीजीआई इलाके के वृंदावन सेक्टर-5 निवासी अनिल तिवारी रविवार शाम सेक्टर-6 में डेयरी के पास गाड़ी पर बैठे थे। इस बीच रामटोला खरिका निवासी सनी अपने साथियों के साथ आया और मारपीट करते हुए उनकी जेब में रखे 70 हजार रुपये व मोबाइल छीन कर भाग गया। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया है। (संवाद)
विज्ञापन



चेन व ब्रेसलेट उतरवाकर पकड़ा दी पुड़िया
लखनऊ। पीजीआई इलाके के वृंदावन में रहने वाले सीएस बाल गोपाल सोमवार को टप्पेबाजी के शिकार हो गए। पीड़ित ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे कालिंदी पार्क के पास घूम रहे थे। इस बीच दो युवक बाइक से उनके पास आकर रुके और बोले माहौल बहुत खराब चल रहा है। चेन व ब्रेसलेट उतारकर कागज की पुड़िया में लपेटकर दिया और चले गए। पुड़िया खोली तो उसमें कंकड़ थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन




दीवार के नीचे दबी बुजुर्ग की मौत
माल। नरैनापुर निवासी रामचरन के मकान की पक्की दीवार पड़ोसी गोपाल के घर में रखे टिनशेड पर भरभरा कर गिर गई। हादसा सोमवार तड़के लगभग चार बजे का है। शेड के नीचे सो रही गोपाल की 60 वर्षीय मां कल्पना की दबकर मौत हो गई। चीख पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद महिला को मृत अवस्था में मलबे से बाहर निकाला। परिवारीजनों ने प्रधान व ग्रामीणों की रजामंदी से अंतिम संस्कार कर दिया। (संवाद)
दुकान से मोबाइल चोरी
लखनऊ। आलमबाग के सुजानपुरा में जनरल स्टोर की दुकान से मोबाइल फोन चोरी हो गया। इकबाल अहमद ने बताया कि 25 फरवरी की रात करीब नौ बजे राशन लेने गए थे। इस दौरान जेब से रुपये और मोबाइल निकाल कर काउंटर पर रख दिया था। दुकान से दस कदम ही चला था कि फोन की याद आई। लौटा तो फोन चोरी हो चुका था। (संवाद)



बाइक की टक्कर से महिला घायल

मलिहाबाद। हरदोई के संडीला थानाक्षेत्र के गांव जैदपुर निवासी आशाराम अपनी पत्नी शांति देवी के साथ सोमवार को बख्तियार नगर गांव में शादी में शामिल होने आ रहे थे। रात होने के चलते रास्ता भटक गए। इसके चलते दंपती मोहन रोड पर सफा स्कूल के पास खड़े थे। रात आठ बजे के करीब तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी खड़ी बाइक में टक्कर मार दी। इससे शांति गंभीर रूप से घायल हो गई। जख्मी महिला को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। (संवाद)



तिलक से सात दिन पहले तोड़ा रिश्ता, केस
माल। दहेजलोभियों ने तिलक से सात दिन पहले दहेज की मांग करते हुए रिश्ता तोड़ दिया। इससे युवती के पिता सदमे में आ गए। अस्पताल में उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दूल्हा रवि, रूबी, केतकी, धर्मेंद्र व रामकेसन पर केस दर्ज कर लिया है। मजरे श्यामा निवासी गुरुदयाल ने बेटी लक्ष्मी का विवाह काकोरी के काजी गढ़ी फुलवाई निवासी रवि से तय किया था। 27 फरवरी को तिलक था, लेकिन सप्ताहभर पहले ही वर पक्ष ने भारीभरकम दहेज की मांग रख दी। लड़की पक्ष द्वारा इसे देने में असमर्थता जताने पर रिश्ता तोड़ दिया। पीड़िता लक्ष्मी ने परिवारीजनों के साथ जाकर पुलिस महानिदेशक, महिला आयोग तथा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed