फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three accused arrested for stealing from SDM's house

Lucknow News: एसडीएम के घर चोरी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 22 Nov 2025 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for stealing from SDM's house
चोरी करने के आरोपी व बरामद सामान।
लखनऊ। फतेहपुर सदर में उपजिलाधिकारी अनामिका श्रीवास्तव के मड़ियांव में साईं सिटी कॉलोनी स्थित घर में चोरी करने वाले तीन आरोपियों को मड़ियांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से 50 हजार रुपये, 30 लाख के जेवरात व चोरी में इस्तेमाल कार बरामद हुई है। पुलिस गैंग के दो बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


एडीसीपी नार्थ गोपीनाथ सोनी ने बताया कि आरोपियों की पहचान बीकेटी के चंदाकोडर निवासी जीशान गाजी, मो. अरशद और सीतापुर के पैगम्बरपुर निवासी रियाज के रूप में हुई है। अरशद व जीशान शीशा लगाने और रियाज कुर्ते बनाने का काम करता है। गैंग ने 23 अक्तूबर को अनामिका श्रीवास्तव के घर चोरी की थी। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि आरोपी दिन में बंद घरों की रेकी और रात में चोरी करते थे। आरोपियों ने मड़ियांव में सात और अलीगंज व जानकीपुरम में एक-एक घर में चोरी करने की बात कबूली है। अरशद पर 22 मुकदमे दर्ज हैं। मड़ियांव पुलिस ने वर्ष 2022 में उस पर गैंगस्टर की भी कार्रवाई की है। एडीसीपी ने बताया कि गैंग में शामिल इमरान व अड्डू की तलाश में पुलिस लगी है।
विज्ञापन

चोरी करने के आरोपी व बरामद सामान।

चोरी करने के आरोपी व बरामद सामान।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed