{"_id":"68b365e8daa25569b0059d9b","slug":"three-accused-arrested-for-assaulting-a-student-and-robbing-his-bike-lucknow-news-c-13-lko1070-1360825-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: छात्र से मारपीट व बाइक लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: छात्र से मारपीट व बाइक लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार
Sun, 31 Aug 2025 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 31 Aug 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
लखनऊ। चिनहट स्थित दयाल रेजीडेंसी के पास बीबीडी के छात्र विनीत सिंह निवासी सुमेरपुर हमीरपुर के साथ मारपीट कर उनकी बाइक लूटने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लूटी गई बाइक मिली है।
इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि विनीत सिंह 27 अगस्त की रात दयाल रेजीडेंसी के पास चाय पीने बाइक से गए थे। वहां पर उनका कुछ युवकों से विवाद हो गया। इस दौरान आरोपियों ने उन्हें मारापीटा और उनकी बाइक लूट ले गए। विनीत सिंह ने अमन सिंह, सुधांशु पंडित, शिवार्चन सिंह और 25 अज्ञात के खिलाफ चिनहट थाने में लूट व मारपीट का केस दर्ज कराया था। शनिवार को पुलिस ने नामजद आरोपी बीबीडी तिवारीगंज निवासी अमन सिंह, सुधांशु और प्रकाश में आए आरोपी चिनहट मटियारी निवासी प्रशांत सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई बाइक भी बरामद की है। आरोपी अमन सिंह मूल रूप से बस्ती के परसुरामपुर, सुधांशु तिवारी अयोध्या के महराजगंज और प्रशांत सिंह संतकबीरनगर का रहने वाला है। इंस्पेक्टर ने बताया कि वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।