फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three accused arrested for armed robbery

Lucknow News: असलहे के बल पर लूटपाट करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 30 Sep 2026 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 30 Sep 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for armed robbery
लखनऊ। विनीतखंड गोमतीनगर निवासी भगवती प्रसाद से सोमवार शाम किसान पथ के पास असलहे के बल पर बैग लूटने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लूटा गया लैपटॉप, हेल्थ चेकअप मशीन और अन्य सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन

भगवती के मुताबिक वह बाराबंकी से ड्यूटी कर घर लौट रहे थे। किसान पथ के पास बदमाशों ने पीछा कर उनकी कार को ओवरटेक किया और रोक लिया। इसके बाद असलहा दिखाकर बैग छीनकर भाग गए। बैग में लैपटॉप, हेल्थ चेकअप मशीन, डायरी और महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। भगवती की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

विवेचक अभय प्रताप सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की कार का नंबर मिला। इसके आधार पर तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इसके बाद चिनहट के सेमरा निवासी प्रखर मिश्रा, मटियारी निवासी प्रदीप रावत और बाराबंकी के नेवल पुरवा निवासी राज सिंह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, प्रदीप के खिलाफ पहले से सात, राज सिंह के खिलाफ तीन और प्रखर के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed