{"_id":"688297788dd88ec3e30e03de","slug":"three-accomplices-of-the-accused-caught-in-the-encounter-arrested-lucknow-news-c-13-knp1002-1308342-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपी के तीन साथी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपी के तीन साथी गिरफ्तार
Fri, 25 Jul 2025 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। फर्रुखाबाद से लखनऊ आकर लूट की वारदात करने वाले बुधवार रात मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपी कुलदीप के तीन और साथियों को महानगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मिश्र के मुताबिक बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे पुलिस जीआईसी इंटर कॉलेज के पास वाहनों की जांच कर रही थी। तभी पुलिस को एक बाइक पर तीन लोग आते दिखे। आरोपियों के रुकने पर पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि तीनों कुलदीप के साथी हैं। इन पर 25-25 हजार का इनाम है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम फर्रुखाबाद के महरूपुर निवासी नीरज, पिंटू और प्रकाश बताया। इंस्पेक्टर के मुताबिक तीनों को गिरफ्तार किया गया है।