फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   threat to property dealer by aqeel ansari

अकील अंसारी पर प्रॉपर्टी डीलर को धमकाने का केस

Mon, 08 Mar 2021 01:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
threat to property dealer by aqeel ansari
लखनऊ। सआदतगंज के तेल व्यापारी आयुष साहू और फिर उसके पिता श्रवण साहू की हत्या समेत अन्य मामलों में हरदोई जेल में बंद शातिर अपराधी अकील अंसारी ने अब ठाकुरगंज के प्रॉपर्टी डीलर को धमकाया है। मामले में प्रॉपर्टी डीलर ने ठाकुरगंज थाने में अकील अंसारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शुरुआती छानबीन में पता चला कि अकील ने जिस मोबाइल से प्रॉपर्टी डीलर को कॉल करके धमकाया था, वो उसे हरदोई से पेशी पर लाने वाले सिपाही का है। इस पर एसपी हरदोई ने सिपाही को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन

मूल रूप से रायबरेली के महाराजगंज थाना क्षेत्र के बावन बुजुर्ग बल्ला गांव के रहने वाले शरजील रहमान लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में प्रॉपर्टी का कारोबार करते हैं। क्षेत्र में ही तीन बंदर मंदिर के पास शरजील का कार्यालय है। शरजील के मुताबिक, पांच मार्च को वह अपने कार्यालय में बैठे थे, तभी उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। फोन करने वाले ने कहा कि मैं अकील अंसारी बोल रहा हूं। दस मार्च को लखनऊ कचहरी में मेरी पेशी है, वहां आकर मिल लेना। अकील ने कहा कि वह जेल में है, ऐसे में कचहरी आकर ही मिलना होगा।
विज्ञापन

शरजील ने बुलाने की वजह पूछी तो अकील ने धमकाने के लहजे में कहा कि मिलने पर पता चल जाएगा। धमकी से घबराए शरजील ने शनिवार रात थाना ठाकुरगंज में अकील अंसारी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने अकील अंसारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की तो धमकी के लिए इस्तेमाल मोबाइल नंबर हरदोई में तैनात सिपाही का निकला। यही सिपाही पांच मार्च को अकील को हरदोई से पेशी पर लखनऊ लाया था। मामले की जानकारी होने पर एसपी हरदोई अनुराग वत्स ने सिपाही को सस्पेंड करने के साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने इसकी पुष्टि करने के साथ ही इंस्पेक्टर ठाकुरगंज को मामले में छानबीन कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed