फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   threat to kamlesh tiwari's wife

हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की पत्नी को धमकी भरा पत्र हूबहू उसी तरह का जैसा कमलेश की हत्या से पहले आया था

Sun, 03 Jul 2022 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
threat to kamlesh tiwari's wife
लखनऊ। हिंदू संगठन के नेता कमलेश तिवारी की पत्नी किरन तिवारी को जो धमकी भरा पत्र मिला है, उसकी जांच में पता चला है कि ठीक इसी तरह का पत्र 2019 में कमलेश तिवारी के हत्या के पहले भी मिला था। पत्र की लिखावट और अक्षर जैसे ही हैं। पुलिस ने किरन तिवारी की सुरक्षा बढ़ा दी है। वहीं कई महीने से खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को भी ठीक करा दिया है। पश्चिम जोन के कई अधिकारी व नाका इंस्पेक्टर किरन तिवारी से मिलने उनके घर गए और उनसे कई बिंदुओं पर चर्चा की।
विज्ञापन

कमलेश तिवारी की हत्या अक्तूबर 2019 में की गई थी। वहीं शुक्रवार को पुलिस के हाथ एक पत्र लगा जिसमें कमलेश की पत्नी किरन तिवारी को धमकी दी गई है। इस पत्र के मिलने के बाद किरन ने मांग की है कि उनके मामले की सुनवाई प्रयागराज की जगह लखनऊ कोर्ट में कराई जाए, ताकि उनको किसी भी तरह की असुरक्षा न हो। उधर, शनिवार सुबह डीसीपी पश्चिम, एसीपी चौक आइपी सिंह, एसीपी कैसरबाग योगेश कुमार, इंस्पेक्टर नाका मनोज कुमार मिश्रा और खुफिया विंग के अधिकारी किरन तिवारी के घर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने उनका बयान दर्ज किया।
विज्ञापन

एसीपी योगेश कुमार के मुताबिक, भेजा गया पत्र दो पेज में है। इसी तरह का पत्र 2019 में भी किरन के घर आया था। उस मामले में मुकदमा नाका थाने में दर्ज है। इस पत्र को विवेचना में शामिल कर लिया गया है। मामले की जांच संजीदगी से की जा रही है। पुलिस ने किरन के घर की सुरक्षा भी बढ़ा दी है। कमलेश तिवारी की हत्या में मुख्य साजिश करने वाले तनवीर को पुलिस अभी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस के मुताबिक, उसकी लोकेशन नेपाल में मिल रही थी। इस मामले में अब तक 13 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है जिनमें से आठ जेल में हैं तो पांच को कोर्ट से जमानत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed