फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   threat to doctor, says - I like your wife, give divorce to her

डॉक्टर को दी धमकी, कहा- तुम्हारी पत्नी मुझे पसंद है, उसे तलाक दे दो

Mon, 22 Nov 2021 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
threat to doctor, says - I like your wife, give divorce to her
लखनऊ। ठाकुरगंज इलाके में रहने वाले एक चिकित्सक को एक व्यक्ति ने कॉल किया। कहा कि तुम्हारी पत्नी मुझे पसंद है। उसे तलाक दे दो। इसके बाद कई दिनों तक अश्लील मेसेज भेजता रहा। पीड़ित चिकित्सक ने अपना पीछा छुड़ाने के लिए मिन्नतें की। इस पर आरोपी ने दो खातों में रुपये मंगाए। जिन खातों में रुपये गए वह श्रवण साहू और अकील के नाम से थे। जानकारी होने पर पुलिस ने साइबर क्राइम सेल की मदद से पड़ताल शुरू की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

ठाकुरगंज प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर चंद के मुताबिक, आरोपी ने दो खातों में रुपये मंगाए। इस पर चिकित्सक ने कुछ रुपये भेजे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि दोनों खाते पश्चिम लखनऊ के चर्चित नामों पर थे। एक बड़े कारोबारी श्रवण साहू का है। दोनों खातों की डिटेल देखकर पुलिस भी चकरा गई। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। रविवार देर शाम को आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उससे देर रात तक पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed