{"_id":"65e4dc6ec4f96aa4e40bf5a7","slug":"threat-to-cm-lucknow-news-c-13-lko1012-638529-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सीएम को बम से उड़ाने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सीएम को बम से उड़ाने की धमकी
Mon, 04 Mar 2024 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 04 Mar 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। सुरक्षा मुख्यालय के सीयूजी नंबर पर शनिवार रात अज्ञात शख्स ने फोन करके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी। हेड कॉन्स्टेबल ने महानगर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस व खुफिया विभाग ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
हेड कॉन्स्टेबल उधम सिंह ने महानगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वो सुरक्षा मुख्यालय में तैनात हैं। शनिवार रात दस बजे मुख्यालय के सीयूजी नंबर पर एक कॉल आई थी। फोन करने वाले शख्स ने सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी। हेड कॉन्स्टेबल ने जब युवक से नाम पूछा तो उसने धमकाते हुए कॉल काट दी। महानगर इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मिश्र के मुताबिक नंबर के आधार पर सर्विलांस टीम की मदद से आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।