फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Threat of killing to bride in Ambedkarnagar.

अंबेडकरनगर: गुंडई की हद पार, बेखौफ बदमाशों ने दूल्हे की कनपटी पर पिस्टल लगा लौटाई बरात

Thu, 03 Dec 2020 12:30 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर Published by: ishwar ashish Updated Thu, 03 Dec 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
Threat of killing to bride in Ambedkarnagar.
विवाहस्थल का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

बेखौफ बदमाशों ने वैवाहिक स्थल पहुंचने से पहले ही दूल्हे की कनपटी पर पिस्टल लगा दी। जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की। जान बचाने के लिए दूल्हे को वाहन से उतरकर खेत में भागना पड़ा। बदमाशों के तांडव के चलते बरात को बाद में बैरंग लौटना पड़ा। इससे वधू पक्ष की तरफ से आयोजित विवाह की सारी तैयारियां धरी की धरी रह गईं। कन्या पक्ष की तरफ से पूरे मामले में बदमाशों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


मामला भीटी थाना क्षेत्र के समंथा चौराहे का है। बताया जाता है कि एक किराना दुकानदार ने अपनी पुत्री का विवाह जौनपुर जनपद के शाहगंज निवासी एक युवक से तय किया था। सोमवार को विवाह होना था। कन्या पक्ष की तरफ बरात के स्वागत तथा विवाह से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर बरात का इंतजार किया जा रहा था। बरात जौनपुर से चलकर अंबेडकरनगर जनपद में पहुंची तो इसकी सूचना मिलते ही तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाने लगा। हालांकि, वैवाहिक स्थल से थोड़ा पहले ही सशस्त्र बदमाशों ने दूल्हे समेत पूरी बरात को असलहे की नोंक पर रुकवा लिया।
विज्ञापन


बाइक सवार बदमाशों ने फौरन वाहन के पास पहुंच कर दूल्हे की कनपटी पर पिस्टल लगा दिया। दूल्हे को गोली मारने की धमकी देते हुए उसे नीचे उतारा गया। इसके बाद उसे चेतावनी दी गई कि यदि विवाह करने आगे बढ़े तो गोली मार दी जाएगी। बदमाशों ने दूल्हे व बरातियों में भय पैदा करने के लिए हवाई फायरिंग भी की। इस पर दूल्हा डर के चलते खेत की तरफ भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाश बरातियों को धमकी देते हुए चले गए। इसके बाद दूल्हे समेत परिजनों ने तय किया कि अब विवाह नहीं किया जाएगा। इसी बीच फोन से हुई वार्ता के बाद कन्या पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। वर पक्ष के लोग यह कहते हुए वापस चले गए कि अब शादी मंदिर में होगी। इससे कन्या पक्ष की तरफ विवाह की सारी तैयारियां धरी की धरी रह गईं।

मंदिर में विवाह के लिए फोन करना शुरू किया तो सभी का मोबाइल बंद मिला

बुधवार सुबह जब कन्या पक्ष के सदस्यों ने दूल्हे व उनके परिजनों को मंदिर में विवाह के लिए फोन करना शुरू किया तो सभी का मोबाइल बंद मिला। इसके बाद दुल्हन के मामा ने भीटी थाने में पहुंचकर तहरीर दी। कहा कि धमकी व अन्य हरकतों के चलते ही उनकी भांजी का विवाह नहीं हो पाया। इसमें कठोरतम कार्रवाई की जाए। बताया जाता है कि पुलिस ने दो संदिग्धों के हिरासत में ले लिया है। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने मामले में सभी जरूरी कार्रवाई तय करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed