{"_id":"6631fd1c31f33bb2390b5fbd","slug":"threat-of-bomb-blast-in-schools-in-lucknow-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद लखनऊ में भी चला सर्च ऑपरेशन, कुछ नहीं मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद लखनऊ में भी चला सर्च ऑपरेशन, कुछ नहीं मिला
Wed, 01 May 2024 04:11 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 01 May 2024 04:11 PM IST
सार
दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद शहर के एमिटी स्कूल में भी सर्च ऑपरेशन चलाया गया। दिल्ली स्थित स्कूल की शाखा से इस संबंध में मेल आया था।
विज्ञापन
स्कूल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद लखनऊ के स्कूलों में भी सर्च ऑपरेशन चलाया गया। शहर के वृंदावन इलाके में एमिटी स्कूल से बच्चों को बाहर निकाला गया और सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
विज्ञापन
पुलिस व बम स्क्वायड की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि हमें कोई धमकी नहीं मिली है। यह एहतियात के तौर पर किया गया है। एसीपी कैंट पंकज सिंह में बताया कि स्कूल की दिल्ली शाखा से मेल आया था। बम निरोधक दस्ते से चेकिंग कराई गई, सब सामान्य है।
विज्ञापन
एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के उप निदेशक चंद्रशेखर वर्मा ने कहा कि एमिटी इंटरनेशनल स्कूल वृन्दावन को किसी भी माध्यम से परिसर में बम होने की कोई धमकी नहीं मिली है। चूंकि दिल्ली एनसीआर स्थित स्कूल परिसरों में बम की अफवाह थी, इसलिए स्कूल प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पुलिस को स्कूल परिसर में बुलाकर नियमित सुरक्षा जांच करवाई।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर के 100 से अधिक स्कूलों को बुधवार सुबह ईमेल के जरिए बम की धमकी मिलने के बाद खलबली मच गई। दिल्ली के कई नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई।
डीपीएस, मदर मैरी स्कूल और संस्कृति स्कूल जैसे नामी स्कूलों को धमकी दी गई। जांच एजेंसियों को संदेह है कि ईमेल रूस स्थित सर्वर से आया है। सूत्रों का कहना है कि सभी स्कूलों को ईमेल भेजने के लिए एक ही आईपी एड्रेस का इस्तेमाल किया गया था।
सूत्रों का कहना है कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि स्कूलों को धमकी भरा मेल भेजने के लिए इस्तेमाल किया गया ईमेल पता रूसी डोमेन का था। हालांकि, पुलिस अभी तक यह पता नहीं लगा पाई है कि ईमेल वास्तव में रूस से आया था या नहीं।
दिल्ली के बाद लखनऊ के भी नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया।