{"_id":"5e82029c8ebc3e6fa2575395","slug":"thousnads-of-people-arrived-in-haj-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: हज हाऊस पहुंचे हजारों लोग, बसों का इंतजाम कर भेजे गये गृहजनपद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन: हज हाऊस पहुंचे हजारों लोग, बसों का इंतजाम कर भेजे गये गृहजनपद
Mon, 30 Mar 2020 08:00 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 30 Mar 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
corona virus
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए पूरे देश में 21 दिन का लॉक डाउन घोषित किया गया है। छठें दिन सोमवार को दिल्ली, महराष्ट्र व हरियाणा सहित कई अन्य राज्यों से हजारों की संख्या में लोग लखनऊ पहुंचे।
विज्ञापन
हालांकि, आधी रात से ही सभी सीमाएं सील कर दी गई थीं लेकिन राजधानी पहुंचे लोगों के लिए ठहरने व खाने-पीने का इंतजाम शेल्टर होम में किया गया। राजधानी में हज हाउस और इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में शेल्टर होम बनाया गया।
विज्ञापन
हज हाउस में करीब पांच हजार लोगों को रखा गया। भीड़ ज्यादा बढ़ी तो तत्काल बसें लगाकर उन्हें गृहजनपद की ओर रवाना किया गया। करीब 25 बसें लगाकर लोगों को बिहार तक भेजा गया। इसके बाद बचे लोगों के लिए शेल्टर होम में रहने का इंतजाम किया गया।
विज्ञापन
लॉक डाउन के दौरान रविवार आधी रात से प्रदेश व सभी जिलों की सीमाएं सील कर दी गई। इसके बाद भी गैर प्रांतों से लोगों का आना जारी रहा। सोमवार सुबह सरोजनीनगर स्थित हज हाउस में 5 हजार से अधिक लोग पहुंच गये। भीड़ जुटती देख पुलिस व प्रशासन की टीम सक्रिय हो गई। लोगों को पहले तो हज हाउस में बनाए गये शेल्टर होम में रोकने का इंतजाम शुरू किया।
इसके बाद भी भीड़ बढ़ने लगी तो हालात पर नियंत्रण के लिए दूसरे सेल्टर होम इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में भेजा जाने लगा। कुछ ही देर में इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में भी निर्धारित संख्या से अधिक लोग पहुंच गये। इसकी जानकारी होते ही दोपहर में पुलिस कमिश्नर ने तत्काल शासन से बात कर बसों का इंतजाम कराया।