फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Thousands of polytecnic students missed aplication for examination

पॉलीटेक्निक के हजारों छात्र नहीं कर सके परीक्षा आवेदन, अंतिम तिथि आज

Fri, 05 Mar 2021 01:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Thousands of polytecnic students missed  aplication for examination
लखनऊ। पॉलीटेक्निक के विषम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि पांच मार्च है। मगर हजारों की संख्या में छात्र अभी परीक्षा फॉर्म नहीं भर सके हैं। फॉर्म जिस वेबसाइट के माध्यम से भराए जा रहे हैं, उसमें तमाम व्यवहारिक गड़बड़ियों की वजह से छात्र आवेदन नहीं कर पाए। जबकि 12 मार्च से सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। हालात यही बने रहे तो विभाग को परीक्षा टालनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

प्राविधिक शिक्षा परिषद ने पॉलीटेक्निक की परीक्षा के लिए आवेदन करने समेत एमडमिट कार्ड जारी करने की सारी प्रक्रिया यू राइज पोर्टल को सौंप दी है। पहले संस्थान द्वारा परीक्षा फॉर्म फॉरवर्ड होते थे। अब यू राइज पोर्टल पर छात्रों को खुद ही परीक्षा फॉर्म भरना पड़ रहा है। करीब ढाई लाख छात्र परीक्षा देंगे। अभी हजारों छात्र परीक्षा फॉर्म भरने से रह गए हैं। छात्रों के अनुसार पोर्टल पर व्यवहारिक दिक्कतेें हैं, जिस वजह से उनका डाटा नहीं ले पा रहा है। या तो संस्थान गलत कर देता है या तो उनकी फोटो अपलोड नहीं होती। होती है तो फोटो भी गड़बड़ हो जाती है। विषय भी ठीक से नहीं ले पा रहा है। कई छात्रों ने अपने बैंक का भी ब्योरा दिया, लेकिन वह भी नहीं दर्शा रहा। छात्रों ने बताया कि यदि गलत ब्योरे के साथ आवेदन हो गए तो उनका एडमिट कार्ड भी गलत आएगा। इन्हीं दिक्कतों के चलते विभाग ने आवेदन की अंतिम तिथि 26 फरवरी से बढ़ाकर पांच मार्च कर दी, लेकिन वेबसाइट में सुधार नहीं हुआ। परिषद में कोई अधिकारी नहीं बैठता। छात्र चक्कर काटकर परेशान हैं, कोई सुनने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed