{"_id":"5c752be1bdec227382448421","slug":"thousand-rupees-withdrawn-from-former-sub-inspector-bank-account-by-hackers","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैकरों ने एटीएम कार्ड का क्लोन बनाया, सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक के खाते से उड़ाए हजारों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैकरों ने एटीएम कार्ड का क्लोन बनाया, सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक के खाते से उड़ाए हजारों
Tue, 26 Feb 2019 05:36 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Tue, 26 Feb 2019 05:36 PM IST
विज्ञापन
atm card
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशियाना थाना क्षेत्र में रहने वाले बीएसएफ से सेवानिवृत्त के खाते से एटीएम क्लोन बना हैकरों ने खाते से हजारों रुपये पार कर दिए। इसकी जानकारी फोन पर मैसेज आने पर हुई। पीड़ित ने स्थानीय थाना आशियाना व बैंक शाखा से इसकी शिकायत की है । पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आशियाना के सेक्टर जे में बीएसएफ में सब इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत्त कमल नयन अपने परिवार के साथ रहते हैं। पीड़ित के मुताबिक चार दिन पहले खाते में 26 हजार रुपए जमा किए थे। उसी दिन दोपहर 3:30 बजे उनके खाते से तीन बार में 23 हजार 900 सौ रुपये नकदी निकाले जाने का मैसेज फोन पर आया। बैंक शाखा में सम्पर्क किया तो दिल्ली के एटीएम से रुपये निकाले जाने की पुष्टि हुई। पीड़ित कमल नयन ने आशियाना थाना पहुंचकर लिखित शिकायत की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आईटी एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है।