फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   those who spread anarchy are not well

कमिश्नर ने चेताया, काला कांकर कॉलोनी में अराजकता फैलाने वालों की खैर नहीं

Fri, 04 Jun 2021 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
those who spread anarchy are not well
महानगर इलाके की काला कांकर कॉलोनी में अराजकता से परेशान होकर ‘मकान बिकाऊ है’ का पोस्टर लगाने वाले लोगों ने बृहस्पतिवार को पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर से मुलाकात की। पुलिस कमिश्नर ने उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिया। कहा कि नियमित गश्त के भी निर्देश दिए हैं। कॉलोनी में अराजकता फैलाने वालों की अब खैर नहीं है। उनके आश्वासन से कॉलोनी के लोगों को कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन

महानगर थानाक्षेत्र के पॉश इलाके की काला कांकर कॉलोनी के पीछे नाले पर अतिक्रमण करके करीब सवा सौ लोगों ने पक्के मकान बना लिए हैं। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि इन लोगों ने पूरी कॉलोनी में अराजकता फैला रखी है। घरों के बाहर शराब पीना, गाली-गलौज और लड़कियों से छेड़खानी के चलते कॉलोनी के लोग परेशान हैं। यदि कोई विरोध करता है कि उसके घर व वाहनों के शीशे तोड़ दिए जाते हैं। इन सबके चलते कॉलोनी में रहने वाले डॉ. रविशंकर गुप्ता, जय अरोरा, मंजुला, सरला श्रीवास्तव समेत छह लोगों ने अपने-अपने मकान पर बिकाऊ है के पोस्टर चिपका दिए थे। बुधवार रात न्यू हैदराबाद चौकी इंचार्ज विजय मिश्र ने कॉलोनी जाकर लोगों से बातचीत की और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कॉलोनी के डॉ. रविशंकर गुप्ता, प्रो. केडी सिंह, मयंक श्रीवास्तव, चंद्रशेखर शर्मा व मंजुला श्रीवास्तव ने पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर से मुलाकात की। पुलिस कमिश्नर को बताया कि नगर निगम में शिकायत करने पर ये कहकर पल्ला झाड़ लिया जाता है कि अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस फोर्स नहीं है। इन लोगों ने कहा कि नाले व कॉलोनी के बीच में दीवार ही बनवा दी जाए ताकि कुछ राहत मिले। कमिश्नर ने कॉलोनी के लोगों को आश्वासन दिया कि अतिक्रमण हटाने या फिर दीवार बनवाने के लिए नगर निगम जब भी और जितनी भी फोर्स मांगेगा, तुरंत उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही पुलिस कमिश्नर ने कॉलोनी के लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिया। कहा कि कॉलोनी में पुलिस पहले ही तैनात कर दी गई है। कॉलोनी के लोगों के सामने ही पुलिस कमिश्नर ने महानगर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह को फोन करके सुरक्षा व्यवस्था के लिए निर्देशित किया।
आज नगर आयुक्त से मिलेंगे कॉलोनी के लोग
काला कांकर कॉलोनी रेजीडेंट वेलफेयर सोसाइटी के महासचिव व कोषाध्यक्ष डॉ. रविशंकर गुप्ता ने बताया कि सोसाइटी का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को नगर आयुक्त से मुलाकात करेगा। नाले पर अतिक्रमण की नगर आयुक्त से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की जाएगी।

कॉलोनी में सख्त हुई सुरक्षा व्यवस्था
कॉलोनी के पीछे नाले के किनारे कुछ दिनों पहले धार्मिक स्थल के निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। इसके बाद से ही वहां पीएसी तैनात है। बुधवार को पीएसी के जवानों के साथ ही न्यू हैदराबाद चौकी प्रभारी विजय मिश्र समेत पुलिस फोर्स कॉलोनी में मुस्तैद रही। कॉलोनी के गेट पर प्रस्तावित पिंक बूथ का भी जल्द ही निर्माण कराने की पुलिस ने जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed