फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   This time there will be three less Pradhans in the district

Lucknow News: जिले में इस बार कम हो जाएंगे तीन प्रधान

Thu, 17 Jul 2025 02:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
This time there will be three less Pradhans in the district
लखनऊ। अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव में जिले में कुल 491 ग्राम पंचायतों में चुनाव होगा। इसके चलते जिले में अगले साल तीन प्रधानों की संख्या कम हो जाएगी।
विज्ञापन

वर्ष 2021 में संपन्न हुए पंचायत चुनाव में 494 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद का चुनाव हुआ था। वर्ष 2021 के पंचायत चुनाव के बाद मलिहाबाद विकासखंड की तीन ग्राम पंचायतें सरावां, मुजासा और फिरोजपुर नगर निगम में शामिल हो गईं। इसके चलते अब जिले में सिर्फ 491 ग्राम पंचायतें रह गई हैं।
विज्ञापन

डीपीआरओ कार्यालय के मुताबिक, वर्ष 2015 में हुए पंचायत चुनाव के दौरान जिले में 569 ग्राम पंचायतें थीं। वर्ष 2019 में परिसीमन और पुनर्गठन के दौरान शहर से सटी 75 ग्राम पंचायतें नगर निकाय की सीमा में शामिल कर ली गईं, जिसके बाद जिले में ग्राम पंचायतों की संख्या घटकर 2021 में 494 रह गई थी। वर्ष 2026 में फिर पंचायत चुनाव होने है। प्रशासन के निर्देश पर डीपीआरओ कार्यालय भी इसकी तैयारी में जुटा है। चुनाव से पहले यहां होने वाले पुनरीक्षण व परिसीमन की तैयारी भी तेज कर दी गई है। इसके लिए अभिलेख दुरुस्त किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed