फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   This time there is a coincidence of Gajanan Sankashti Chaturthi on the first Monday of Sawan

Lucknow News: सावन के पहले सोमवार पर इस बार गजानन संकष्टी चतुर्थी का संयोग

Wed, 02 Jul 2025 02:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
This time there is a coincidence of Gajanan Sankashti Chaturthi on the first Monday of Sawan
सावन के पहले सोमवार पर इस बार गजानन संकष्टी चतुर्थी का संयोग
लखनऊ। सावन के पहले सोमवार पर इस बार गजानन संकष्टी चतुर्थी का संयोग बन रहा है। इसके साथ ही आयुष्मान योग भी है। सावन माह की शुरुआत 11 जुलाई से हो रही है और समापन नौ अगस्त को होगा। इस बार सावन के महीने में चार सोमवार पड़ेंगे। पहला सोमवार 14 जुलाई को, दूसरा 21 जुलाई, तीसरा 28 और चौथा चार अगस्त को पड़ेगा।
विज्ञापन


शहर के ज्योतिषाचार्यों ने बताया कि सावन में जल, दूध, दही, शहद, घी, चीनी, जनेऊ, चन्दन, बेलपत्र, भांग-धतूरा आदि से पूजन कर कर्पूर से आरती करने का विधान है। सावन में भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करने का विशेष महत्व होता है। शिव मंत्र के साथ रूद्रसुक्त, लघु रूद्री, महारुद्री का पाठ करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं। शिव पूजा से सभी ग्रहों के दोष का भी निवारण होता है। कुंडली में चंद्र के मंत्र जाप से चंद्रमा ग्रह की शांति होती है। महामृत्युंजय मंत्र का जप करने से ग्रह पीड़ा की शांति के साथ समस्त रोग व कष्ट दूर होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed