फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   This time NDA leaders will also gather on Sonelal birth anniversary in Lucknow

Lucknow: सोनेलाल की जयंती पर इस बार एनडीए के नेता भी जुटेंगे, दो जुलाई को राजधानी में बड़ा आयोजन

Tue, 27 Jun 2023 04:38 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 27 Jun 2023 04:38 AM IST
सार

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में बड़े नेताओं को जमावड़ा की संभावना को देखते हुए अपना दल के पदाधिकारियों द्वारा जयंती कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई है।

विज्ञापन
This time NDA leaders will also gather on Sonelal birth anniversary in Lucknow
डॉ. सोनेलाल पटेल के चित्र पर माल्यार्पण करते अपना दल एस के आशीष पटेल। - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

चुनावी वर्ष में अपना दल (सोनेलाल) की ओर से पार्टी के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती पर राजधानी में 2 जुलाई को एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें खास बात यह होगी कि केन्द्रीय मंत्री और पार्टी की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने इस बार कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए खुद की पार्टी के अलावा भाजपा समेत एनडीए के सहयोगी दलों के नेताओं का आमंत्रित किया है। माना जा रहा है कि अपना दल इस कार्यक्रम के जरिए एनडीए की मजबूत एकता का संदेश भी देना चाहती हैं।

विज्ञापन


इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में बड़े नेताओं को जमावड़ा की संभावना को देखते हुए अपना दल के पदाधिकारियों द्वारा जयंती कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल खुद तैयारियों की कमान संभाल रखे हैं। पार्टी के सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed