फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   This time, if the manifesto is not filled, the bet will be locked: Cane Commissioner appeals, farmers should fill it in time

इस बार नहीं भरा घोषणापत्र तो लॉक हो जाएगा सट्टा : गन्ना आयुक्त ने की अपील, समय से ही भर दें किसान

Mon, 08 Nov 2021 07:03 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 08 Nov 2021 07:03 PM IST
सार

गन्ना आयुक्त ने किसानों से अपील की है कि सभी अपना ऑनलाइन घोषणापत्र भर दें। 15 नवंबर इसकी अंतिम तारीख तय की गई है।

विज्ञापन
This time, if the manifesto is not filled, the bet will be locked: Cane Commissioner appeals, farmers should fill it in time
गन्ना। - फोटो : amar ujala

विस्तार

जो गन्ना किसान इस बार अपना घोषणापत्र भरने से चूक जाएगा, उसे दोबारा मौका नहीं मिलेगा और उसका सट्टा स्वत: ही लॉक हो जाएगा। गन्ना आयुक्त ने किसानों से अपील की है कि सभी अपना ऑनलाइन घोषणापत्र भर दें। 15 नवंबर इसकी अंतिम तारीख तय की गई है।

विज्ञापन


गन्ना एवं चीनी आयुक्त आर. भूसरेड्डी ने बताया कि कुछ गन्ना किसान ऑनलाइन घोषणा-पत्र भरने से वंचित रह गए थे। इनकी सुविधा के लिए अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। पहले घोषणापत्र भरने की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर थी पर इसे बढ़ाकर 15 नवंबर कर दिया गया। उन्होंने कहा है कि बिना इंतजार किए किसान अपना घोषणापत्र तत्काल ही भर दें। 
विज्ञापन


चूंकि अंतिम तिथियों में अधिकाधिक किसानों द्वारा एक साथ घोषणा-पत्र भरे जाने पर वेबसाइट सर्वर पर भी भार बढ़ेगा जिससे किसानों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा है कि अंतिम तारीख तक घोषणापत्र न भरने वाले किसानों का सट्टा स्वत: ही लॉक हो जाएगा और उनकी पर्चियां जारी नहीं जा सकेंगी। ऐसे में उनका गन्ना मिलों द्वारा नहीं लिया जाएगा। enquiry.caneup.in पर किसान ऑनलाइन घोषणापत्र भर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed