फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   This month the transfer fee in Municipal Corporation will also be reduced.

Lucknow News: इसी माह नगर निगम में भी कम हो जाएगा नामांतरण शुल्क

Thu, 03 Oct 2024 07:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 07:05 AM IST
विज्ञापन
This month the transfer fee in Municipal Corporation will also be reduced.
लखनऊ। नगर निगम में दस साल बाद संपत्ति नामांतरण का शुल्क कम होगा। बीते माह कार्यकारिणी की बैठक में पास हुए इस प्रस्ताव की कार्यवाही इस महीने जारी हो जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम में गृहकर का नामांतरण कराने के लिए भवनस्वामी को अभी संपत्ति की कीमत का एक प्रतिशत शुल्क देना पड़ता है। 2014 से पहले नगर निगम स्लैब के आधार पर यह शुल्क लेता था। इसमें पांच लाख तक की कीमत के मकान का दो हजार और 10 लाख रुपये तक के मकान पर चार हजार रुपये शुल्क लगता था। इस तरह प्रति पांच लाख रुपये पर दो हजार शुल्क बढ़ जाता था।
विज्ञापन


विरासत के आधार पर नामांतरण में महज एक हजार रुपये ही शुल्क लिया जाता था। वर्ष 2014 के बाद से संपत्ति की कीमत पर एक प्रतिशत नामांतरण शुल्क लिया जाता है। इससे ज्यादातर भवनस्वामियों को 10 हजार से अधिक फीस जमा करनी पड़ रही है। इसे कम करने की मांग उठ रही थी। विरासत की संपत्ति में फिक्स पांच हजार रुपये शुल्क लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने करीब एक साल पहले नामांतरण शुल्क कम करने का आदेश दिया था। इसमें अधिकतम शुल्क 10 हजार रुपये तय किया गया था। इसके बाद एलडीए और आवास विकास ने शुल्क कम कर दिया। नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने शुल्क कम करने का प्रस्ताव बीते माह महापौर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता वाली निगम कार्यकारिणी बैठक में रखा था, जो पास हो गया। अब दस हजार रुपये से अधिक नामांतरण शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसे लेकर उपविधि भी बनाई जाएगी, जिसमें 10 लाख से कम कीमत वाली संपत्तियों का न्यूनतम नामांतरण शुल्क भी तय होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed