फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   This is how yogi government is fighting with corona in villages.

कोरोना के खिलाफ मुहिम: गांवों में काम कर रहीं 60 हजार से ज्यादा निगरानी समितियां, घर-घर जा रही रैपिड रिस्पांस टीम

Sun, 09 May 2021 11:03 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 09 May 2021 11:03 AM IST
सार

समितियों के 4 लाख सदस्य गांवों में घर-घर दस्तक देकर न सिर्फ लोगों को जागरूक कर रहे हैं, बल्कि कोरोना के लक्षण वाले मरीजों की टेस्टिंग कर मुफ्त मेडिकल किट भी उपलब्ध करा रहे हैं।

विज्ञापन
This is how yogi government is fighting with corona in villages.
अयोध्या के ग्रामीण क्षेत्रों में निगरानी समिति की सदस्यों ने घर-घर जाकर लोगों की जांच की। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गांवों में कोराना के नियंत्रण के लिए योगी सरकार ने बड़ी मुहिम छेड़ी है। कोरोना की रफ्तार पर काबू पाने के लिए 60 हजार निगरानी समितियों ने अभियान और तेज कर दिया है। समितियों के 4 लाख सदस्य गांवों में घर-घर दस्तक देकर न सिर्फ लोगों को जागरूक कर रहे हैं, बल्कि कोरोना के लक्षण वाले मरीजों की टेस्टिंग कर मुफ्त मेडिकल किट भी उपलब्ध करा रहे हैं। इतनी बड़ी संख्या में निगरानी समितियों की तैनाती करने वाला यूपी देश का पहला राज्य है।

विज्ञापन


दरअसल, ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण रोकने में सरकार की निगरानी समितियां सबसे बड़े हथियार के रूप में सामने आई हैं। ग्रामीण इलाकों में 60589 निगरानी समितयों के चार लाख सदस्य मुहिम में जुटे हैं। रोजाना निगरानी समिति के सदस्य घर-घर संक्रमित लोगों की पहचान कर उनको दवाएं देने व होम आइसोलेट करने का काम कर रहे हैं। राज्य सरकार लोगों को कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से बचाने के इंतजाम के साथ ही गांव व शहरों की सेहत ठीक करने में जुटी हैं। इसके लिए शहरों तथा गांवों में विशेष सफाई अभियान चलाकर बीमारी की रोकथाम के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मानना है कि लोगों को कोरोना तथा अन्य बीमारियों से बचाने के लिए शहरों व गांवों को स्वच्छ रखना जरूरी है। सफाई अभियान के साथ ही गांवों में लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए इंडिया मार्क-2 हैंडपंप रिपेयर और रिबोर किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वार्डों में फॉगिंग तथा एंटी लार्वा का किया जा रहा है छिड़काव

सफाई अभियान के दौरान वार्डों में फॉगिंग तथा एंटी लार्वा का छिड़काव भी किया जा रहा। इसके अलावा हर नगर निगम में स्प्रे मशीन, मिस्ट गन तथा मिस्ट ब्लोअर गन जैसी मशीनों से सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।

सफाई के काम में लगे फ्रंट लाइन वर्करों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखा जा रहा है। 1,04,639 फ्रंट लाइन वर्करों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी है। इन्हें ग्लब्स, मास्क एवं सैनिटाइजर भी उपलब्ध कराया गया है।

निगरानी समिति में ये शामिल
निगरानी समिति में लेखपाल, रोजगार सेवक, एनजीओ, एसएचजी, कोटेदार से लेकर सफाई कर्मचारी तक शामिल हैं। ये शासन की मुहिम में अहम भूमिका अदा कर रहे हैं। रोजाना टेली कन्सल्टेशन के माध्यम से डॉक्टर मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी हासिल कर रहे हैं। दिक्कत होने पर इनको हायर मेडिकल फैसिलिटी भी उपलब्ध कराई जा रही है।

व्यापक पैमाने पर चलाया गया स्वच्छता अभियान

मुख्यमंत्री के निर्देश पर शनिवार को पूरे प्रदेश में व्यापक पैमाने पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। 83 हजार से ज्यादा सफाईकर्मियों ने 60597 राजस्व ग्रामों में सफाई कराई गई। 22746 राजस्व ग्रामों में सैनिटाइजेशन कराया गया। 11542 राजस्व ग्रामों में फॉगिंग कराई गई। ग्राम पंचायत के सभी गांवों में नालियों की सफाई कराई जा रही है। जिससे गांव की तस्वीर बदलने लगी है और संक्रामक बीमारियों के फैलने पर रोक लगी है।

घर-घर जा रही हैं आरआरटी 
कोरोना की जांच एवं उससे संबंधित जानकारी देने के लिए रैपिड रिस्पॉंस टीम (आरआरटी) भी गठित की गई हैं। 5 मई से शुरू हुए अभियान के तहत शनिवार को 1819 आरआरटी लगाई गईं जिन्होंने घर-घर जा कर लोगों की जांच की।

इन टीमों ने 44938 लोगों की कोविड जांच की जिनमें 1330 लोग पॉजिटिव मिले। इन टीमों ने ही उनकी अग्रिम जांच और दवा की जरूरत पूरी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed