फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   this girl never missed school in 14 years

14 साल में एक दिन भी स्कूल मिस नहीं किया इस लड़की ने

Fri, 11 Dec 2015 02:51 PM IST
Updated Fri, 11 Dec 2015 02:51 PM IST
विज्ञापन
this girl never missed school in 14 years

स्कूल से लेकर कॉलेज तक जब स्टूडेंट्स की बात करते हैं तो उनका नटखटपन, स्कूल न जाने के बहाने ढूंढना, क्लास बंक आमतौर पर यही बातें दिमाग में आती हैं। लेकिन एक छात्रा ऐसी भी है जिसे हकीकत तो क्या सपने में भी स्कूल बंक करने का खयाल नहीं आता।

विज्ञापन


रानी लक्ष्मी बाई स्कूल की सी-ब्लॉक इंदिरानगर शाखा में 12वीं की छात्रा प्रीत व्यवहारे स्टूडेंट्स के लिए एक मिसाल हैं। दावा है कि 14 साल के पढ़ाई के सफर में उसने कभी स्कूल नहीं छोड़ा और लगातार 100 फीसदी उपस्थिति का रिकॉर्ड बनाती चली आ रही हैं।
विज्ञापन


प्रीत ने छठीं तक की पढ़ाई इंदौर के क्वींस कॉलेज, सातवीं और आठवीं दिल्ली केक्वींस वैली और हाईस्कूल लखनऊ के स्टडी हॉल से किया। वर्तमान में वह आरएलबी में कॉमर्स की छात्रा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाई भी फॉलो कर रहा है बहन का रिकॉर्ड

this girl never missed school in 14 years

प्रीत व्यवहारे के पिता राजेंद्र व्यवहारे सिएट टायर कंपनी में उच्च पद पर और मां अनिता व्यवहारे गृहणी हैं। प्रीत कहती हैं कि रोजाना स्कूल जाने से पढ़ाई में निरंतरता बनी रहती है।

अब तो खुद के रिकॉर्ड को न टूटने देने की भी चुनौती हर समय सामने है। प्रीत का छोटा भाई देव व्यवहारे जो कि स्टडी हॉल स्कूल में कक्षा पांचवीं का छात्र है, अपनी बड़ी बहन से प्रेरणा लेकर नर्सरी से अब तक 100 फीसदी उपस्थिति बनाकर चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed