फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   thirty thousand recruitment to be start in Police dept.

जल्द शुरू होगी पुलिस में 30 हजार की भर्ती, पेपर लीक का नहीं होगा असर

Thu, 03 Aug 2017 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 03 Aug 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
thirty thousand recruitment to be start in Police dept.

पुलिस उपनिरीक्षक (दरोगा भर्ती) सीधी भर्ती 2016 की परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद पुलिस में 30 हजार सिपाही और 3200 दरोगा भर्ती की प्रक्रिया का इंतजार बढ़ गया है। पहले इसकी प्रक्रिया इसी सप्ताह शुरू होने वाली थी।

विज्ञापन


हालांकि भर्ती बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि अधियाचन और नियमावली मिलते ही सिपाही भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सिपाहियों की भर्ती में अधिक दिक्कत नहीं आएगी क्योंकि इनकी भर्ती प्रक्रिया उप निरीक्षक की भर्ती प्रक्रिया से अलग होगी।
विज्ञापन


अगली कैबिनेट में नियमावली को मंजूरी संभव
जानकारी के अनुसार 30 हजार सिपाही और 3200 दरोगा की भर्ती के लिए नियमावली तैयार है। अगली कैबिनेट में इसे मंजूरी मिलने की संभावना है। भर्ती के लिए नियमों में कुछ बदलाव किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिपाही भर्ती जहां लिखित परीक्षा के आधार पर करने की तैयारी है, वहीं दरोगा भर्ती के लिए दौड़ के नियमों में कुछ बदलाव किया जा सकता है। सूत्रों का दावा है कि नियमावली को कैबिनेट से मंजूरी मिलते ही इसका अधियाचन जारी हो जाएगा और भर्ती बोर्ड अपनी प्रक्रिया शुरू कर देगी।

एजेंसी बोली, दुबारा ऑनलाइन परीक्षा के लिए चाहिए तीन महीने

thirty thousand recruitment to be start in Police dept.

दरोगा भर्ती 2016 की ऑनलाइन परीक्षा कराने वाली एजेंसी एनएसईआईटी के अधिकारी बुधवार को पुलिस भर्ती बोर्ड के चेयरमैन वीरेंद्र कुमार से मिले और ऑनलाइन परीक्षा दोबारा कराए जाने के बाबत चर्चा की।

सूत्रों के अनुसार एजेंसी ने साफ कहा है कि नए सिरे से परीक्षा कराने में कम से कम तीन माह का समय लगेगा। इसके बाद परीक्षा में चुने गए अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होने में कम से कम तीन माह और लगेंगे।

ऐसे में यह भर्ती प्रक्रिया पूरी होने में मार्च तक का समय लगेगा। उसके बाद चयनित अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। ऐसे में 2017 के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू होने में समय लगना स्वाभाविक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed