फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   thirty-six trains canceled till 19 February

हिमगिरि, वरुणा सहित 36 ट्रेनें 19 फरवरी तक निरस्त, देखें लिस्ट

Sun, 11 Feb 2018 05:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 11 Feb 2018 05:12 PM IST
विज्ञापन
thirty-six trains canceled till 19 February
Demo Pic

लखनऊ-सुल्तानपुर रेलखण्ड पर इंटरलॉकिंग के काम से 52 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

विज्ञापन


इससे जहां हिमगिरि, सद्भावना, वरुणा सहित 36 ट्रेनें 19 फरवरी तक रद्द रहेंगी तो उपासना, बेगमपुरा सहित 14 ट्रेनों को फैजाबाद व प्रतापगढ़ के बदले रूट से रवाना किया जाएगा। ब्लॉक का असर कुछ ट्रेनों पर 19 के बाद भी रहेगा।

रेलवे बोर्ड ने उतरेटिया से सुल्तानपुर होकर वाराणसी तक रेल डबलिंग के अंतिम चरण के काम को ब्लॉक मंजूर कर दिया है।

इसके तहत उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की ओर से 19 फरवरी तक अकबरगंज-सिंदूरवा-निहालगढ़-अढ़नपुर तक बचे रेल दोहरीकरण को नॉन इंटरलॉकिंग का काम होगा। 

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन ने उतरेटिया से सुल्तानपुर होकर वाराणसी तक रेल दोहरीकरण पूरा कर लिया है। सिर्फ चार स्टेशनों के बीच डबलिंग बची है। इसके नॉन इंटरलाकिंग को जनवरी में ब्लॉक मांगा गया था, जिसे अब स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन


इस दौरान ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने से हजारों यात्रियों को असुविधाएं होंगी। हालांकि दोहरीकरण होने पर लखनऊ से वाराणसी के बीच ट्रेनों की गति बढ़ाई जा सकेगी, जिससे संचालन आसान हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक का असर :  ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त

हिमगिरि एक्सप्रेस (12331) 11 से 18 फरवरी, हिमगिरि एक्सप्रेस (12332) 13 से 20 फरवरी, हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस (13049) 13 से 19 फरवरी, अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस (13050) 15 से 21 फरवरी
सियालदाह-दिल्ली एक्सप्रेस (13119) 13 व 17 फरवरी, दिल्ली-सियालदाह एक्सप्रेस (13120) 14 व 18 फरवरी, पटना-कोटा एक्सप्रेस (13237) 11 व 13 फरवरी, कोटा-पटना एक्सप्रेस (13238) 16 व 17 फरवरी
पटना-कोटा एक्सप्रेस (13239) 12 से 19 फरवरी, कोटा-पटना एक्सप्रेस (13240) 13 से 21 फरवरी, राजेंद्रनगर जनसाधारण (13257) 13 से 20 फरवरी, राजेंद्रनगर जनसाधारण (13258) 13 से 20 फरवरी
फरक्का एक्सप्रेस (13413) 11 से 18 फरवरी, फरक्का एक्सप्रेस (13414) 13 से 20 फरवरी, सद्भावना एक्सप्रेस (14007) 15 व 17 फरवरी, सद्भावना एक्सप्रेस (14008) 14 व 16 फरवरी
सद्भावना एक्सप्रेस (14013) 13 व 18 फरवरी, सद्भावना एक्सप्रेस (14014) 13 व 18 फरवरी, सद्भावना एक्सप्रेस (14015) 15,20 व 22 फरवरी, सद्भावना एक्सप्रेस (14016) 12,17 व 19 फरवरी
वरुणा एक्सप्रेस (14227) 13 से 19 फरवरी, वरुणा एक्सप्रेस (14228) 13 से 19 फरवरी, हरिहर एक्सप्रेस (14523) 15 व 19 फरवरी, हरिहर एक्सप्रेस (14524) 14 व 18 फरवरी
इंदौर-गुवाहाटी एक्सप्रेस (19305) 16 फरवरी
गुवाहाटी-इंदौर एक्सप्रेस (19306) 19 फरवरी, पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (22355) 12,15 व 19 फरवरी, चंडीगढ़-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस (22356) 13,16 व 20 फरवरी सुल्तानपुर-लखनऊ पैसेंजर (54281) 13 से 19 फरवरी
लखनऊ-सुल्तानपुर पैसेंजर (54282) 13 से 19 फरवरी, सुल्तानपुर-लखनऊ पैसेंजर (54283) 13 से 19 फरवरी, लखनऊ-सुल्तानपुर पैसेंजर (54284) 13 से 19 फरवरी

इनका होगा डायवर्जन 

प्रतापगढ़ के रास्ते चलेंगी ये ट्रेनें
वाराणसी-जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस (12237) 19 फरवरी तक, जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस (12238) 19 फरवरी तक, दुर्गियाना एक्सप्रेस (12357) 14 व 18 फरवरी और दुर्गियाना एक्सप्रेस (12358) 15 व 19 फरवरी बदले हुए रूट प्रतापगढ़ के रास्ते रवाना होंगी। 

फैजाबाद होकर जाएंगी ये ट्रेनें

हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस (13049) 10 से 12 फरवरी तक, अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस (13050) 10 से 14 फरवरी तक, इंदौर-पटना एक्सप्रेस (19313) 15 फरवरी को, पटना इंदौर एक्सप्रेस (19314), गाजीपुर-वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस (14611) व वैष्णो देवी कटरा-गाजीपुर एक्सप्रेस (14612) 16 फरवरी को, उपासना एक्सप्रेस (12327) 14 व 17 फरवरी को, उपासना एक्सप्रेस (12328) 15 व 18 फरवरी को, कुम्भ एक्सप्रेस (12369) और कुम्भ एक्सप्रेस (12370) 13 से 19 फरवरी तक फैजाबाद होकर रवाना होंगी।

लखनऊ में ये ट्रेनें होंगी रद्द

अहमदाबाद-सुल्तानपुर एक्सप्रेस (19403) 14 फरवरी को लखनऊ पहुंचकर निरस्त हो जाएगी। वहीं, सुल्तानपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस (19404) 14 फरवरी को सुल्तानपुर से लखनऊ के बीच निरस्त रहेगी।

रास्ते में रोकी जाएगी श्रमजीवी

राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (13291) को 13 से 19 फरवरी तक एक घंटे के लिए रास्ते में रोका जाएगा। वहीं, 64281 सुल्तानपुर-लखनऊ मेमू (64281) को सुल्तानपुर लखनऊ पैसेंजर (54281) बनाकर चलाया जाएगा। यह सुल्तानपुर से सुबह 5:30 बजे चलकर सुबह 9:35 बजे राजधानी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed