आप भी करते हैं ट्रेन से सफर तो कृपया ध्यान दें! आज से 46 दिनों तक 37 ट्रेनें कैंसिल
सीपीआरओ दीपक कुमार ने बताया कि शनिवार से पांच नंबर प्लेटफॉर्म के वॉशेबुल एप्रेन की मरम्मत का काम होगा। इससे जनता, नौचंदी और हरिहर एक्सप्रेस समेत 10 जोड़ी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों सहित 37 मेमू व पैसेंजर ट्रेनें भी 21 अप्रैल तक कैंसिल रहेंगी। वॉशेबुल एप्रेन में स्लीपरों को बदला जाएगा।
46 दिनों के ट्रैफिक ब्लॉक के दौरान वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस, बरौनी-अंबाला हरिहर एक्सप्रेस, प्रयागराज संगम-मथुरा नौचंदी एक्सप्रेस, सियालद दिल्ली एक्सप्रेस व वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस रद्द रहेंगी। ये गाड़ियां अप व डाउन, दोनों से निरस्त रहेंगी।
कानपुर से लखनऊ के बीच चलने वाली मेमू देरी से छूटेगी
ऐसे ही झांसी-लखनऊ झांसी पैसेंजर, लखनऊ-प्रयागराज संगम लखनऊ पैसेंजर, लखनऊ-बालामऊ लखनऊ पैसेंजर, वाराणसी-लखनऊ वाराणसी पैसेंजर, लखनऊ-सहारनपुर लखनऊ पैसेंजर, लखनऊ-फैजाबाद लखनऊ पैसेंजर, सुल्तानपुर-लखनऊ सुल्तानपुर पैसेंजर, प्रतापगढ़-लखनऊ प्रतापगढ़ पैसेंजर, प्रयागराज संगम-बरेली प्रयागराज संगम पैसेंजर, बाराबंकी-कानपुर सेंट्रल बाराबंकी मेमू व लखनऊ रहीमाबाद पैसेंजर निरस्त रहेगी।
कानपुर से लखनऊ के बीच चलने वाली 64216 मेमू इस दौरान चारबाग से 35 मिनट की देरी से छूटेगी।