यूपी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 30 आईपीएस व 21 पीपीएस के तबादले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 30 आईपीएस अधिकारियों के तबादला करते हुए 21 जिलों के पुलिस कप्तानों को बदल दिया है। इसमें जिन जिलों के पुलिस कप्तान हटाए गए हैं उसमें मेरठ, कानपुर नगर, फैजाबाद, मुजफ्फरनगर और हरदोई जैसे बड़े जिले शामिल हैं।
हाल ही में प्रांतीय पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में शामिल किए गए 23 में से चार अधिकारियों को जिलों में जिम्मेदारी दी गई है। एसटीएफ में रहे एस आनंद को बांदा, ओलोक प्रियदर्शी को हरदोई, अरविंद चतुर्वेदी को जालौन और त्रिवेणी सिंह को औरय्या में पुलिस कप्तान बनाकर भेजा गया है।
इसके अलावा 2013 बैच के दो अफसरों को भी पहली बार जिले की जिम्मेदारी बतौर पुलिस कप्तान सौंपी गई है। लंबे समय से मुजफ्फर नगर में पुलिस कप्तान रहे अनंत देव को कानपुर नगर का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाकर भेजा गया है।
कानपुर नगर में रहे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश मीणा को मेरठ की जिम्मेदारी दी गई है। मेरठ के एसएसपी राजेश पांडेय को एसपी प्रशिक्षण एवं सुरक्षा लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।
जय प्रकाश यादव को बागपत से हाथरस, संतोष कुमार मिश्रा को अंबेडकरनगर से फतेहगढ़, अतुल शर्मा को फतेहगढ़ से यातायात निदेशालय लखनऊ स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा कासगंज, श्रावस्ती, अमरोहा, संत कबीर नगर, रामपुर, एटा, मिर्जापुर, कन्नौज और सोनभद्र में नए पुलिस कप्तान भेजे गए हैं।
जिन पुलिस अधीक्षकों को स्थानांतरित किया गया है उसमें 15 पुलिस कप्तान ऐसे हैं जो एक जिले से दूसरे में तैनाती पाने में कामयाब हुआ जबकि 6 को साइड पोस्टिंग दी गई है।
एडीजी और आईजी की तबादला सूची जन्माष्टमी के बाद!
सूत्रों का कहना है कि जोन में तैनात एडीजी और रेंज में तैनात आईजी व डीआईजी का तबादले की सूची भी तैयार की जा रही है। जन्माष्टमी के बाद इन पदों पर भी फेरबदल किए जाने की संभावना है। कहा जा रहा है कि पिछले दिनों गोरखपुर के एडीजी व आईजी से मुख्यमंत्री ने काफी नाराजगी दिखाई थी। माना जा रहा था कि जल्द ही इनका तबादला किया जा सकता है। इस सूची में सिर्फ पुलिस कप्तानों को ही रखा गया।
विभाग से इस्तीफा देने वाले बीपी अशोक बने एसपी क्राइम मेरठ
30 आईपीएस अधिकारियों के साथ साथ 21 अपर पुलिस अधीक्षकों के भी तबादले किए गए हैं। इसमें चर्चित अपर पुलिस अधीक्षक बीपी अशोक शामिल हैं। पिछले अप्रैल माह में बीपी अशोक ने 1 अप्रैल को हुए दलित आंदोलन के बाद राष्ट्रपति के नाम अपना इस्तीफा सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। हालांकि बाद में उनकी पत्नी की ओर से डीजीपी को आवेदन दिया गया था और कहा गया कि बीपी अशोक द्वारा दिए गए त्यागपत्र पर विचार न किया जाए। पीपीएस अधिकारियों की सूची में भी अधिकतर उन अधिकारियों को शामिल किया गया है जिनका पिछले दिनों सीओ से अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रोन्नति हुई थी।
ये रही लिस्ट
पीपीएस ट्रांसफर
