फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   third wife of retired inspector died of burn injuries in Lucknow

UP News: रिटायर्ड दरोगा की तीसरी पत्नी की जलकर मौत, प्लास्टिक से बुनी चारपाई के नीचे तसले में भरकर रखी थी आग

Sat, 11 Jan 2025 02:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 11 Jan 2025 02:13 PM IST
सार

राजधानी में रिटायर्ड दरोगा की तीसरी पत्नी की जलकर मौत हो गई। प्लास्टिक से बुनी चारपाई के नीचे तसले में भरकर रखी थी आग

विज्ञापन
third wife of retired inspector died of burn injuries in Lucknow
fire demo - फोटो : istock

विस्तार

राजधानी लखनऊ में रिटायर्ड दरोगा राम अवतार गौतम की तीसरी पत्नी ज्योति गौतम (58) की शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में आग से झुलसकर मौत हो गई। वह दुबग्गा के सम्राट सिटी फुलेश्वर मंदिर के पास रहते है।

विज्ञापन


राम अवतार गौतम वर्ष 2018 में इंटेलिजेंस विभाग लखनऊ से सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी पहली पत्नी रामपति की मौत 1990 में हो गई थी। उन्होंने शशिलता से दूसरी शादी की थी। दो साल पहले उनकी भी मौत हो गई थी। शुक्रवार रात आठ बजे ज्योति मकान की चौथी मंजिल पर थीं। उन्होंने प्लास्टिक से बुनी चारपाई के नीचे तसले में आग भरकर रखी थी। 

विज्ञापन

मानसिक रूप से बीमार रहती थी

इस बीच अचानक संदिग्ध हालात में आग लग गई और झुलसकर ज्योति की मौत हो गई। पुलिस व दमकल की एक गाड़ी ने दस मिनट में कमरे में लगी आग पर काबू पा लिया। इंस्पेक्टर अभिनव ने बताया कि घटना के वक्त रामौतार गौतम व अन्य किरायेदार भी थे। जांच में पता चला है कि ज्योति को कोई संतान नहीं थी। वह मानसिक रूप से बीमार रहती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed