फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Third waterworks capicity will increase

तीसरी जलकल की बढ़ेगी क्षमता, एक और झील बनेगी, 05 लाख आबादी का दूर होगा पानी का संकट

Thu, 17 Jun 2021 01:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Third waterworks capicity will increase
लखनऊ। शारदा सहायक नहर बंद होने पर तीसरे जलकल से जुड़ी करीब पांच लाख आबादी को साल में दो बार पेयजल संकट से जूझना पड़ता है। इसे देखते हुए अब तीसरे जलकल की क्षमता बढ़ाने की तैयारी हो रही है। इसके लिए कठौता, भरवारा के बाद एक और झील बनाने की योजना है। इसके लिए मत्स्य विभाग से जमीन मांगी गई है। सिंचाई विभाग ने भी पानी जमा करने की क्षमता बढ़ाने के लिए जलकल से कहा है।
विज्ञापन

इंदिरानगर और गोमती नगर की करीब पांच लाख आबादी को पेयजल आपूर्ति करने वाले तीसरे जलकल को कच्चा पानी शारदा सहायक नहर से मिलता है। इससे पानी कठौता झील में आता है और फिर वह जलकल तक जाता है। जलकल के पास पानी का इसके अलावा कोई और विकल्प नहीं है। सिंचाई विभाग जब नहर बंद करता है तो उस समय कठौता झील में जमा पानी से काम चलाया जाता है। हालांकि, झील की क्षमता कम होने और नहर के अधिक समय तक बंद होने से पानी का संकट होता है।
विज्ञापन

अभी जरूरत से कम पानी स्टोर करने की क्षमता
नहर बंद होने के बाद कठौता झील से 22 दिन तक पानी की आपूर्ति इंदिरानगर और गोमती नगर को की जा सकती है, जबकि नहर हर बार एक महीने के लिए बंद की जाती है। कई बार मरम्मत के काम में देरी से यह और समय के लिए बंद रहती है, जिससे संकट गहरा जाता है। ऐसे में अब एक और झील बनाने की जरूरत हुई है। जलकल सचिव राम कैलाश बताते हैं कि झील में जब पानी कम होता है तो सिंचाई विभाग से जल्द पानी छोड़ने के लिए कहा जाता है। इसे लेकर अब विभाग कह रहा है कि जलकल विभाग पानी जमा करने के लिए और झील बनाए, ताकि नहर बंद होने के दौरान संकट न हो। जल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर जीसी श्रीवास्तव का कहना है कि मत्स्य विभाग से जमीन मांगी गई है। इसके मिलने के बाद झील बनाने का काम शुरू होगा। मांग को देखते हुए पानी स्टोर की क्षमता बढ़ाया जाना आवश्यक है। सिंचाई विभाग भी पत्र लिख चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed