फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   third truck rammed between two trucks during toaching, two died

हादसा: टोचिंग के दौरान दो ट्रकों के बीच घुसा तीसरा, दो की मौत

Sat, 12 Dec 2020 11:32 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 12 Dec 2020 11:32 AM IST
विज्ञापन
third truck rammed between two trucks during toaching, two died
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या हाईवे पर गुरुवार देर रात घने कोहरे में खराब ट्रक को टोचिंग कर ले जा रहे दो ट्रकों के बीच तीसरा जा घुसा। इससे तीनों आपस में टकरा गए। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई और हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने शव को निकाला। वहीं, क्रेन की मदद से ट्रकों को किनारे कर हाईवे पर यातायात शुरू कराया गया। 
विज्ञापन


बीबीडी चौकी प्रभारी प्रियंबद मिश्रा के मुताबिक हरियाणा जा रहे बस्ती के पुरैना के भारत भूषण (38) का ट्रक देर रात अयोध्या हाईवे पर गोल्डन ब्लॉसम रिसोर्ट के पास खराब हो गया। इस पर वह राजस्थान के अलवर में सोरठा कला निवासी चालक राहुल खान (35) की मदद से ट्रक को टोचिंग कराकर हटवा रहा था।
विज्ञापन


दोनों चालक सड़क पर खड़े थे। इसी बीच घने कोहरे में आए तेज रफ्तार तीसरे ट्रक ने दोनों ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राहुल व भारत भूषण गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहुल के भाई शौकत ने राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोनों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक से मिले दस्तावेजों की मदद से भारत भूषण के परिजन को सूचना दी। वहीं, हादसे के बाद हाईवे पर भीषण जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन से तीनों ट्रकों को हटवाया, जिससे यातायात चालू हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed