फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Third siding will be developed in the district, will be built in Harchandpur

Lucknow News: जिले में विकसित होगी तीसरी साइडिंग, हरचंदपुर में बनेगी

Mon, 11 Mar 2024 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 11 Mar 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Third siding will be developed in the district, will be built in Harchandpur
रायबरेली/हरचंदपुर। जिले में तीसरी साइडिंग विकसित की जाएगी। यह साइडिंग रायबरेली-लखनऊ रेल खंड पर स्थित हरचंदपुर रेलवे स्टेशन में तैयार होगी। हरचंदपुर के एक तरफ रायबरेली स्टेशन तो दूसरी तरफ कुंदनगंज स्टेशन पर पहले से ही साइडिंग बनी है, जहां मालगाड़ियों से सामान की लोडिंग एवं अनलोडिंग होती रहती है।
विज्ञापन


हरचंदपुर में भी मालगाड़ियों से सामान आना-जाना शुरू हो जाएगा। दूसरी तरफ शहर के रेलवे स्टेशन पर एक स्टेशन एक उत्पाद के तहत स्टॉल लगेगा। दोनों कार्यों को 12 मार्च को हरी झंडी मिलेगी। सबसे बड़ी और पुरानी साइडिंग शहर के रेलवे स्टेशन के पास स्थित है, जिसे रूपामऊ साइडिंग के नाम से जानते हैं। यहां मालगाडिय़ों का आवागमन लगभग हर रोज होता है, जिससे खाद्यान्न, उर्वरक और सीमेंट की लोडिंग एवं अनलोडिंग होती है। कुंदनगंज स्टेशन पर भी बनी साइडिंग काफी समय से चल रही है। रायबरेली और कुंदनगंज स्टेशनों के बीच हरचंदपुर स्टेशन पर तीसरी साइडिंग तैयार की गई थी।
विज्ञापन


हरचंदपुर की साइडिंग पर 42 वैगन की क्षमता है। यानी कि 42 वैगन तक वाली मालगाड़ी खड़ी हो सकती है। वर्ष 2022 से इस साइडिंग पर हर महीने औसतन एक मालगाड़ी रुकती है, जिसमें सीमेंट की लोडिंग की जाती है। हरचंदपुर साइडिंग को विकसित किए जाने और कई सुविधाएं बढ़ाने की तैयारी है, ताकि यहां नियमित रूप से मालगाडिय़ों का आवागमन हो सके। मालगाड़ी से सामान की लोडिंग और अनलोडिंग का काम सुचारू रूप से कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरचंदपुर स्टेशन और वाणिज्य से जुड़े अधिकारी नाम न छापने की शर्त पर बताते हैं कि 12 मार्च को हरचंदपुर में गुड्स शेड (साइडिंग) और रायबरेली स्टेशन पर स्टॉल के संबंध में कार्यक्रम प्रस्तावित है। देशभर में विभिन्न स्टेशनों के कार्यों का लोकार्पण/शिलान्यास वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री करेंगे। हरचंदपुर और रायबरेली स्टेशन भी इसमें शामिल है। विस्तृत कार्यक्रम अभी नहीं आया है।

गुड़ से बने उत्पादों के साथ मिलेगा मुरब्बा और अचार
रायबरेली। शहर के रेलवे स्टेशन पर एक स्टेशन एक उत्पाद (ओएसओपी) के अंतर्गत नया स्टॉल लगेगा। पहले यहां पर लकड़ी से बने उत्पादों की बिक्री के लिए स्टॉल खोला जाना था। अब इसकी जगह गृह उद्योग से जुड़ी खानपान की सामग्री का स्टॉल लगेगा।

स्टॉल पर गुड़ और आंवले से बने उत्पादों के साथ ही कैंडी, अचार, मुरब्बा आदि मिलेंगे। इस स्टॉल का शुभारंभ 12 मार्च को होगा। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर जीआरपी थाने के पास स्टॉल लगा दिया गया है, जहां 12 मार्च से वस्तुओं की बिक्री शुरू हो जाएगी। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होने वाले स्टॉल के शुभारंभ पर समारोह आयोजित होगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed