फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Third phase voting for village election.

प्रधानी चुनाव: तीसरे चरण का अपडेट जानें यहां...

Sat, 05 Dec 2015 05:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 05 Dec 2015 05:01 PM IST
विज्ञापन
Third phase voting for village election.

ग्राम प्रधान व पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिए तीसरे चरण में शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच वोट डाले गए। सुबह से कोहरे और ठंडक के चलते कई मतदान केंद्रों पर सन्नाटा दिखा। वहीं अम्बेडकरनगर के बेवाना थानाक्षेत्र के नौगवां बूथ पर फर्जी वोट डालने को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को पकड़कर थाने भेज दिया।

विज्ञापन


अम्बेडकरनगर के टांडा में नौ बजे तक 15 फीसदी और अकबरपुर में 12 फीसदी मतदान हुआ। यहां सुबह नौ बजे तक किसी भी मतदान केंद्र पर गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन


बलरामपुर केसदर और श्रीदत्तगंज ब्लॉक में तीसरे चरण का मतदान कोहरे के बीच शुरू हुआ। सुबह नौ बजे तक 12 फीसदी वोटिंग हुई। वहीं बाराबंकी के थाना कोठी ग्राम सरसा में पैसे बांटने को लेकर दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग हुई। इस घटना में पांच लोग घायल हो गए जिनका इलाज बाराबंकी में चल रहा है। अंबेडकरनगर के टांडा में दोपहर तीन बजे तक 64 फीसदी और अकबरपुर में भी 64 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस चुनाव में 2 करोड़ 58 लाख 49 हजार 787 मतदाता गांव की सरकार चुनने के लिए वोट डालेंगे। लखनऊ मंडल और गोंडा को छोड़कर 67 जिलों के 181 ब्लॉकों में शाम साढ़े चार बजे तक मतदान होगा।

13,182 ग्राम पंचायतों में होने वाले चुनाव में कुल 1,08,226 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें करीब 40 फीसदी महिला उम्मीदवार हैं। चुनाव के लिए 17,392 मतदान केंद्र व 39,609 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। पोलिंग पार्टियां शुक्रवार को मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गईं। आयोग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के आदेश दिए हैं।

राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने अफसरों को चेताया है कि अगर कहीं लापरवाही सामने आई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने तीसरे चरण में 30 जिलों को अति संवेदनशील मानते हुए वहां के डीएम व पुलिस कप्तान को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए मुकम्मल इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।

पहले दो चरणों में जहां हिंसा हुई है वहां खास चौकसी बरतने को कहा गया है। अति संवेदनशील व अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों की पूरे समय वीडियोग्राफी कराने तथा अराजकतत्वों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा गया है।

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चार बजे तक ही वोटिंग

Third phase voting for village election.

नक्सल प्रभावित इलाकों मिर्जापुर, चंदौली व सोनभद्र में मतदान सुबह सात से शाम चार बजे तक ही होगा। ऐसा अंधेरा होने से पहले मतदान का काम पूरा कराने के लिए किया गया है।

प्रधान चुनाव--एक नजर
ब्लॉक--181
ग्राम पंचायत--13182
ग्राम पंचायत वार्ड--1,65,784
प्रधान पद के उम्मीदवार--1,08,226

मतदान केंद्र--17,392
मतदेय स्थल--39,609
पुरुष मतदाता--1,37,47,865
महिला मतदाता--1,21,01,922
कुल मतदाता--2,58,49,787

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed