फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Third phase voting for Gram pradhan election.

UP: तीसरे चरण्ा के मतदान में जमकर हिंसा, एक मरा, कई घायल

Sun, 06 Dec 2015 02:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 06 Dec 2015 02:21 AM IST
विज्ञापन
Third phase voting for Gram pradhan election.

हिंसा के बीच शनिवार को ग्राम प्रधानी के तीसरे चरण के चुनाव में बंपर वोट पड़े। पहले व दूसरे चरण की ही तरह तीसरे चरण में भी करीब 72 फीसदी मतदान हुआ।

विज्ञापन


फीरोजाबाद में बीती रात तेजवीर सिंह नामक एक व्यक्ति मतदान में गड़बड़ी की आशंका को लेकर थाने में शिकायत करने गया तो पुलिस ने उसे इतना पीटा कि उसकी मृत्यु हो गई। बाराबंकी में दो पक्षों में फायरिंग हो गई। इसमें नौ लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


आजमगढ़ में पूर्व विधायक राजबली यादव के पुत्र महेन्द्र यादव के घर में घुसकर कुछ लोगों ने उसे गोली मार दी। महेन्द्र को वाराणसी रेफर किया गया है। वहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने बताया कि फीरोजाबाद की घटना चार दिसंबर की रात करीब 10 बजे की है। विकास खंड टूंडला की ग्राम पंचायत नगला सिन्धी ग्वारई में तेजवीर सिंह नामक व्यक्ति अपने चार-पांच साथियों के साथ शनिवार को होने वाले मतदान में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए थाना नगला सिन्धी आए थे। उन्होंने कांस्टेबल से थाना प्रभारी के बारे में पूछा। पता चला कि थाना प्रभारी घर गए हैं। इसके बाद तेजवीर उनके घर पहुंच गए।

वहां दोनों के बीच कहासुनी हो गई। थाना प्रभारी व कांस्टेबल ने तेजवीर को खूब मारा-पीटा। इससे उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना में थाना प्रभारी व कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। दोनों के खिलाफ धारा 302, 504 व 506 में मुकदमा दर्ज हो गया है।

तीसरे चरण में पीलीभीत में सर्वाधिक वोटिंग

Third phase voting for Gram pradhan election.

शनिवार को 67 जिलों में 181 ब्लॉकों के 13182 ग्राम पंचायतों में फिर बंपर वोटिंग हुई। सुबह से ही ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। सात बजे जैसे ही मतदान शुरू हुआ, सुबह ठंड के कारण ज्यादा लोग मतदान स्थल पर नहीं पहुंचे लेकिन जैसे ही धूप निकली ग्रामीणों की लंबी लाइनें लग गईं। दोपहर एक बजे तक कई जिलों में 50 फीसदी से अधिक मतदान हो चुका था।

तीसरे चरण में भी पीलीभीत में सबसे अधिक मतदान हुआ है। यहां पर 83.41 प्रतिशत मत पड़े हैं। बरेली में 80.96 प्रतिशत मतदान हुआ। जालौन में 80.97 व सहारनपुर में 80.26 प्रतिशत वोट पड़े हैं। बिजनौर में 79 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है।

इतना बंपर मतदान तब हुआ जब शनिवार को ठंड भी थोड़ी अधिक थी। सुबह के समय मतदान केंद्रों पर सन्नाटा देखा गया लेकिन दिन में मतदाता घरों से निकले और अपनी गांव की सरकार चुनने के लिए वोट दिया।

इस पर राज्य निर्वा‌चन आयुक्त एसके अग्रवाल का कहना है कि पहले दो चरणों की अपेक्षा तीसरे चरण का चुनाव और भी अधिक शांतिपूर्वक रहा है। कुछ जिलों की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर कहीं भी कोई बड़ी घटना नहीं हुई है। जिला व पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी के कारण चुनाव अच्छे से संपन्न हुआ है। उम्मीद है, आखिरी चरण का चुनाव भी और अधिक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होगा।

बाराबंकी में दो पक्षों के बीच फायरिंग, नौ घायल

Third phase voting for Gram pradhan election.

बाराबंकी के विकास खंड सिद्धौर की ग्राम पंचायत सरसा में प्रधानी के दो प्रत्याशियों के बीच सुबह पांच बजे मारपीट व फायरिंग हुई। इसमें नौ लोग घायल हुए हैं। एक व्यक्ति के पैर में छर्रा लगा है।

सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस घटना में 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आजमगढ़ में पूर्व विधायक के पुत्र को मारी गोली
आजमगढ़ में पूर्व विधायक राजबली यादव के पुत्र महेन्द्र यादव को उनके घर पर शनिवार सुबह सात बजे कुछ अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी।

महेन्द्र को वाराणसी भेजा गया जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। आजमढ़ कोतवाली में छह अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। हालांकि राज्य निर्वाचन आयोग ने इस घटना को चुनाव से अलग बताया है।

मैनपुरी व संभल में भी फायरिंग

Third phase voting for Gram pradhan election.

मैनपुरी व संभल में भी फायरिंग हुई है। मैनपुरी के विकास खंड करहल की ग्राम पंचायत मढ़ापुर में सुबह आठ बजे दो पक्षों के बीच झगड़ा व फायरिंग हुई। इसमें एक व्यक्ति के हाथ में छर्रा लगा है। थाना करहल में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

आयोग ने इस घटना को भी चुनाव से अलग बताया है। वहीं, संभल में विकास खंड गुन्नौर की ग्राम पंचायत फरीदपुर में दिन में 11:30 बजे आशीष उर्फ हनी ने गाली गलौज व फायरिंग की। इसमें सतीश नामक व्यक्ति के पैर में गोली लगी है। आशीष को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कन्नौज में फर्जी वोट डालने पर प्रत्याशी गिरफ्तार

कन्नौज के सौंसरापुर मतदान केंद्र पर फर्जी वोट डालने के आरोप में प्रधान प्रत्याशी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मथुरा में दो प्रत्याशी समर्थकों के बीच मारपीट हुई।

प्रतापगढ़ के संग्रामगढ़ ब्लॉक के इटौली बूथ पर फर्जी मतदान को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मेरठ में चुनाव को लेकर प्रत्याशियों में फायरिंग हुई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। मऊ में भी फर्जी वोटर पकड़े गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed