फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Third phase of Corona vaccination will be start from 1 May.

यूपी: एक मई से 18 वर्ष की आयु से अधिक के लोगों को लगेगा कोरोना का टीका, जानें- कहां और कैसे करवाएं पंजीकरण

Wed, 28 Apr 2021 02:46 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 28 Apr 2021 02:46 PM IST
सार

बुधवार को प्रदेश में कोरोना की स्थिति की समीक्षा करते हुए टीम इलेवन के साथ वर्चुअल बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को निर्देश देते हुए कहा कि एक मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण कराया जाना है। इसकी कार्ययोजना बनाएं।

विज्ञापन
Third phase of Corona vaccination will be start from 1 May.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने यूपी सहित पूरे देश में हाहाकार मचा रखा है। संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हाल ये है कि सरकार और प्रशासन के हाथ-पांव फूल चुके हैं। किसी तरह हालात को संभालने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन


इसी कड़ी में प्रदेश में एक मई से 18 वर्ष की आयु से अधिक हर व्यक्ति को कोरोना का टीका लगाया जाएगा क्योंकि अब टीकाकरण ही बचाव का एक अंतिम विकल्प है। इस संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों व मंत्रियों को कार्ययोजना बनाने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन


बुधवार को प्रदेश में कोरोना की स्थिति की समीक्षा करते हुए टीम इलेवन के साथ वर्चुअल बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को निर्देश देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश देश में सर्वाधिक टीकाकरण करने वाला राज्य है। प्रदेश में टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। दोनों स्वदेशी वैक्सीन निर्माता कंपनियों से सतत संपर्क बनाए रखा जाए। 50-50 लाख डोज के ऑर्डर दे दिए गए हैं। आवश्यकतानुसार और आर्डर दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण कराया जाना है। यह टीकाकरण राज्य सरकार द्वारा मुफ्त कराया जाएगा। किसी भी दशा में वेस्टेज न हो, इसके लिए विशेष कार्ययोजना बनाई जाए। 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के टीकाकरण में भारत सरकार से सहयोग प्राप्त हो रहा है। 

कैसे और कहां कराएं पंजीकरण

टीकाकरण के लिए आज से यानी 28 अप्रैल दिन बुधवार से कोविन पोर्टल और आरोग्य सेतु एप पर पंजीकरण शुरू हो गया है। यहां पर पंजीकरण कराते ही रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक कन्फर्मेशन आएगा, जिसे चेक करना होगा। कंफर्म हो जाने पर बताए गए टीकाकरण केंद्र पर अपनी फोटो आईडी और स्लिप साथ लेकर जाना होगा जिसे चेक करने के बाद टीकाकरण हो जाएगा।

टीकाकरण के लिए कोविन पोर्टल पर पंजीकरण कराने हेतु दिए गए स्थान पर अपना मोबाइल नंबर डालें। इस पर एक ओटीपी भेजा जाएगा जिसे वैरीफाइ करने पर लॉग इन हो जाएगा। इसके बाद अपनी पूरी डिटेल भरें। जिसे भरकर सबमिट करने के बाद एक कंफर्मेशन नंबर आएगा। उस कंफर्मेशन नंबर और पहचान पत्र के साथ निर्धारित तारीख और समय पर टीकाकरण केंद्र पर पहुंचें और टीका करवाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed