फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Third phase Last day of nomination

तीसरा चरण: नामांकन का आज अंतिम दिन, चौथे चरण में 6 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

Thu, 04 Apr 2019 06:50 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 04 Apr 2019 06:50 AM IST
विज्ञापन
Third phase Last day of nomination
फाइल फोटो
तीसरे चरण में प्रदेश की 10 सीटों पर होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए गुरुवार तक ही नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 5 अप्रैल को होगी और 8 अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू ने बताया कि बुधवार को रामपुर से भाजपा प्रत्याशी जया प्रदा, बदायूं से सपा के धर्मेंद्र यादव समेत 44 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। 
विज्ञापन


इन सीटों पर अब तक 102 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को मुरादाबाद में 5, रामपुर में 2, संभल में 2, फिरोजाबाद में 5, एटा में 4, मैनपुरी में 5, बदायूं 4, आंवला में 5, पीलीभीत  में 4 और बरेली में 8 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

चौथे चरण में 6 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 सीटों पर चुनाव के लिए बुधवार को 6 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बुधवार को खीरी से निर्दलीय उम्मीदवार पारो किन्नर और कानपुर नगर से कांग्रेस के श्रीप्रकाश जायसवाल पर्चा भरने वालों में मुख्य हैं। 10 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 12 अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। चौथे चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed