फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   third gender defrauds officers in up.

सांसद बन अफसरों की क्लास लेता था ये किन्नर!

Sat, 13 Dec 2014 07:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 13 Dec 2014 07:23 PM IST
विज्ञापन
third gender defrauds officers in up.

सांसद बनकर अफसरों को फोन कर परेशान करने वाले जौनपुर के किन्नर मुन्ना यादव उर्फ चमेली उर्फ पूनम को सर्विलांस सेल ने शुक्रवार दोपहर गौतमपल्ली के लाल बत्ती चौराहा के पास से दबोच लिया।

विज्ञापन


किन्नर आए दिन अफसरों और नेताओं को फोन पर घुड़की देता और कामकाज की रिपोर्ट लेता था। दो दिन पहले उसने खुद को एक बड़े नेता की पत्नी बताकर डीजी स्तर के एक अफसर को फोन किया तो पुलिस हरकत में आई।
विज्ञापन


एसएसपी यशस्वी यादव ने सर्विलांस टीम को उसकी तलाश में लगाया था। उसके पास से फर्जी आईडी पर लिए गए दो सिमकार्ड मिले हैं।

एसएसपी ने बताया कि किन्नर कभी खुद को डीआईजी का पीआरओ, कभी सचिव का ओएसडी तो कभी मंत्री का स्टेनो बताता था। वह फोन करके अफसरों और नेताओं से कामकाज के बारे में पूछता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने कई जिलों के डीएम-कमिश्नर को फोन करके प्रदेश सरकार की योजनाओं की प्रगति के बारे में पूछा। आखिरी बार उसने एसएसपी आगरा को फोन किया था।

मीटिंग के वक्त करता फोन

third gender defrauds officers in up.

इससे पहले वह डीआईजी कानपुर को फोन करके रोब गांठ चुका है। एसएसपी के मुताबिक चमेली के दरोगा-सिपाहियों से ठगी करने का भी पता चला है जिसकी छानबीन की जा रही है।

एसएसपी ने बताया कि अक्सर पकड़ा गया किन्नर अफसरों और नेताओं को फोन करने के लिए ऐसा वक्त चुनता था जब कोई मीटिंग चल रही होती थी।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक जनपद के डीएम को उसने मंत्री का ओएसडी बताते हुए फोन किया तो उनकी आवाज लड़खड़ा गई थी।

एसएसपी ने बताया कि चमेली के पास से दो सिमकार्ड मिले जो फर्जी आईडी पर लिए गए थे। यह सिमकार्ड बेचने वाले शाहगंज जौनपुर के सेंट थॉमस रोड निवासी शुभम कुमार मोदनवाल और ऐरा कियाना शाहगंज के फैजल को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

फोन किन्नर सूचना विभाग की डायरी से जनप्रतिनिधियों और अफसरों के नंबर लेकर उन्हें फोन करता था। एसएसपी ने बताया कि किन्नर के पास से एक डायरी भी बरामद हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed